फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman came in hospital in doctor dress,People were shocked.

'महिला डॉक्टर' की हरकत से अस्पताल में हड़कंप

Sat, 27 Dec 2014 08:42 AM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
woman came in hospital in doctor dress,People were shocked.

नई दिल्ली के नजफगढ़ के जाफरपुर कला स्थित रावतुला राम अस्पताल में भर्ती तीन दिन के एक नवजात को डॉक्टर की पोशाक में आई एक महिला इलाज के नाम पर लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन


नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने पुलिस और अस्पताल-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल-प्रशासन भी अपने स्तर से मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रावतुला राम अस्पताल में जिला गुड़गांव, हरियाणा के गांव माकड़ौला निवासी अजय ने पत्नी गीता को अस्पताल में भर्ती कराया था। 23 दिसंबर को गीता ने एक बच्चे (बेटे) को जन्म दिया और 24 तारीख को बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक महिला डॉक्टर की यूनिफॉर्म में स्टेथोस्कोप गर्दन में लगाए हुए वार्ड में आई और बच्चे की जांच करने के बहाने वहां से ले गई और फिर वापस नहीं लौटी। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह महिला बच्चे को लेकर नहीं आई तब बच्चे की खोजबीन शुरू हुई।

सीसीटीवी फुटेज से हो सकता है खुलासा

woman came in hospital in doctor dress,People were shocked.

घर वालों का आरोप है कि शुरुआत में इस पूरे मामले में अस्पताल और पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई। जब आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए तब जाकर पुलिस हरकत में आई। अस्पताल-प्रशासन भी पूरे मामले की जांच कर रहा है।

ड्यूटी पर मौजूद नर्स और सुरक्षा कर्मी से भी पूछताछ की जा रही है। दरअसल, पीडियाट्रिक वार्ड के पास सीसीटीवी नहीं लगा है इसलिए वहां कौन-कौन आया यह पता लगाना आसान नहीं है।

लेकिन वार्ड की ओर जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी जांच के लिए संबंधित एजेंसी को बुलाया गया है। पुलिस को भी सीसीटीवी फुटेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed