फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman Beats Guard Who killed Dog in Kirti Nagar Outside Police Station

VIDEO: कुत्ते के कातिल को महिला ने थाने के बाहर दी सजा, देखते रहे वर्दीधारी; बोली- पुलिसवाले कुछ नहीं करते

Tue, 12 May 2026 05:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 May 2026 05:39 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने गार्ड विनोद पासवान के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाने के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Woman Beats Guard Who killed Dog in Kirti Nagar Outside Police Station
थाने के बाहर महिला ने की गार्ड की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में कुत्ते की कथित पिटाई और बाद में गार्ड से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कीर्ति नगर थाने के पास गार्ड से महिला के मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस बाबत पुलिस ने महिला के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने गार्ड के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गार्ड ने की थी लोहे की रॉड से कुत्ते की पिटाई 
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 8 मई की शाम करीब 7.37 बजे रमेश नगर निवासी तरुण घई ने कीर्ति नगर थाने में शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया कि 7 मई की शाम को कीर्ति नगर के जे-ब्लॉक में तैनात गार्ड विनोद पासवान ने एक कुत्ते को लोहे की रॉड से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक घायल कुत्ते को पहले एक निजी पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए नजफगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जस्मीत ने की गार्ड की पिटाई
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पशु अधिकार कार्यकर्ता जस्मीत कौर ने कीर्ति नगर थाने के बाहर गार्ड विनोद पासवान के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इसका एक वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने गार्ड विनोद पासवान के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाने के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस इस दौरान गवाहों का बयान दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed