{"_id":"fdefd303c4f8511656933053c2e69dde","slug":"woman-attacked-in-land-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रही महिला पर डंडो व चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रही महिला पर डंडो व चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 30 Oct 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के वार्ड नंबर एक सैनीपुरा में खेत में काम कर रही एक महिला के साथ मारपीट व उसके भाई को डंडो व चाकू से घायल करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच नामजद व अन्य के विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला कमलेश पुत्री लखमीचन्द निवासी तावडू सैनीपुरा ने पुलिस को दिए गए ब्यान में बताया की वह गत 21 सितंबर को सुबह अपने खेत में काम कर रही थी।
विज्ञापन
उसी समय 5-6 युवक खेत में आकर उसके साथ मारपीट करने लगे। उनकी आवाज सुनने पर जब उसका भाई रामकुमार उसे बचाने के लिए पहुंचा तो उसके भाई पर उक्त युवकों ने डंडो व चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर विनोद, मनोज, राहुल, मनीश, अंकित व कई अन्य के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।