फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman asked for children fees husband gave her divorce in delhi

'पापी' पति की तलाश में दिल्ली पुलिस: बेगम बोली- शौहर घर चलाने तक के पैसे नहीं देता, मांगो तो ढहता है जुल्म

Sun, 16 Jul 2023 08:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jul 2023 08:06 PM IST
सार

महिला ने बताया कि साल 2016 में मुस्लिम रीति रिवाज से उनकी शादी हुई थी। उसके बाद से वह पति के साथ उत्तम नगर में रहती है। उसका पति मैकेनिक का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं। 

विज्ञापन
woman asked for children fees husband gave her divorce in delhi
पैसे मांगने पर पति ने दिया तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तम नगर इलाके में बच्चों की फीस के पैसे मांगने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। आरोपी पत्नी से मारपीट करने के बाद तीन तलाक कहकर घर से चला गया। पीड़िता ने पुलिस से इस बात की शिकायत की है और पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पीड़िता (27) अपने पति और दो बच्चों के साथ उत्तम नगर में रहती है। पीड़िता शनिवार को उत्तम नगर थाने पहुंची और अपने पति पर मारपीट करने और तीन तलाक कहने की शिकायत दी। उसने बताया कि साल 2016 में मुस्लिम रीति रिवाज से उनकी शादी हुई थी। उसके बाद से वह पति के साथ उत्तम नगर में रहती है। उसका पति मैकेनिक का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसका पति घर चलाने के लिए उसे पैसे नहीं देता है। पैसे मांगने पर गाली गलौज और मारपीट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बच्चों के स्कूल से फीस की मांग की गई थी। वह अपने पति से फीस जमा करने के लिए पैसे मांगे। इस बात पर गुस्से में आकर वह मारपीट करने लगा और फिर तीन तलाक बोलकर अपना सामान लेकर घर से चला गया। महिला ने अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस महिला का मेडिकल करवाना चाहती थी, लेकिन महिला ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना के बाद से महिला का पति गायब है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed