फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman arrested for making racist remarks against girls from North East

Delhi: नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, 14 की हिरासत में भेजा

Wed, 25 Feb 2026 12:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:35 PM IST
सार

तीन युवतियों के साथ नस्लीय टिप्पणियां और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के मामले में रूबी जैन और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया, दोनों को साकेत अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Woman arrested for making racist remarks against girls from North East
आरोपी महिला - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पूर्वोत्तर की तीन युवतियों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के मामले में रूबी जैन और उसके पति हर्ष प्रिय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि दिल्ली की साकेत अदालत ने दंपती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


मालवीय नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को किराए के मकान में मरम्मत कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान रूबी ने अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। 
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिकी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा को भी शामिल किया है। शुरू में मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था, जिनमें आपराधिक धमकी, महिला की गरिमा का अपमान और विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने से संबंधित आरोप शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस ने एक बयान में कहा हैं कि एससी-एसटी अधिनियम जोड़े जाने के बाद अब जांच एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है। दक्षिण जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान नस्लीय टिप्पणी किए जाने के संकेत वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच के बाद मिले, जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गई।


मुख्यमंत्री ने घटना की कड़ी निंदा की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर की हमारी बहनों के साथ हुई घटना की मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं और मैं उनके साथ मजबूती से खड़ी हूं। उन्होंने एक्स पर कहा कि दिल्ली हर किसी की है। यहां हर नागरिक की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं स्वयं उनसे मिलूंगी। पुलिस पूरी जिम्मेदारी से कानूनी कार्रवाई कर रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। किसी भी बेटी को तंग करना, भेदभाव करना या अपमानित करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सब एक हैं और हर बेटी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed