फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman and including 4 children fed intoxicating substances

'जब घर आया तो देखा सब सो रहे हैं, लेकिन सच ये नहीं'

Wed, 15 Apr 2015 11:28 AM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
woman and including 4 children fed intoxicating substances

दादरी में रंजिश के चलते कलैंदा गांव में महिला समेत चार बच्चों को नशीला पदार्थ पिलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जारचा थाना क्षेत्र के गांव कलौंदा में अयूब का परिवार रहता है। दो दिन पहले अयूब किसी कार्य से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी चमन, पुत्री मुस्कान, खुशनुमा और बेटा चाहत थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसके घर में आए और बैठ गए। उनके हाथ में कोल्ड ड्रिंक थी, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। घर के सभी लोगों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर वे लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयूब घर आया तो देखा कि सभी लोग सोए हैं

woman and including 4 children fed intoxicating substances

देर रात जब अयूब घर आया तो देखा कि सभी लाग सोए हैं तो उसने किसी को नहीं जगाया। सुबह जब सभी को बेहोशी की हालत में देखा तो वो परेशान हो गया और इसकी सूचना जारचा पुलिस को दी।


पुलिस ने सभी को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज नहीं की गई है।

जारचा प्रभारी अजय कुमार यादव का कहना है कि कलौंदा गांव में एक परिवार को कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने की सूचना मिलने पर मेडिकल के लिए भेज दिया था। अगर किसी की कोई शिकायत आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed