फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman alongwith her little daughter falls off from fourth floor died police investigation going on

गाजियाबाद: संदिग्ध अवस्था में चौथी मंजिल से गिरी मां और पौने दो साल की बेटी, सोसायटी में फैली दहशत

Sun, 27 Dec 2020 12:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 27 Dec 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
woman alongwith her little daughter falls off from fourth floor died police investigation going on
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की दिल्ली-99 सोसायटी में शनिवार शाम करीब सात बजे संदिग्ध हालात में एक महिला अपनी पौने दो साल की बच्ची के साथ चौथी मंजिल से गिर गई। सोसायटी के गार्ड और आसपास घूम रहे लोग मौके पर पहुंचे और महिला के पति को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन


आननफानन घायलों को दिल्ली के जनरल अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर टीला मोड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली-99 सोसायटी के सी ब्लॉक में फ्लैट नंबर-405 में अमित, पत्नी प्रीति (26) और पौने दो साल की बेटी के साथ रहते हैं। दोनों की 2018 में ही शादी हुई थी। अमित दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे तीनों लोग फ्लैट पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे महिला चौथी मंजिल के कॉरिडोर से संदिग्ध हालात में गिर गई। अचानक किसी के गिरने की तेज आवाज से आसपास मौजूद गार्ड और घूम रहे लोग मौके पर पहुंचे। वहां लोगों ने देखा कि महिला के साथ खून से लथपथ बच्ची भी पड़ी हुई थी। 

लोगों ने अमित को और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के आने से पहले ही अमित अपनी कार से लहूलुहान पत्नी और बेटी को दिल्ली के जनरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर टीला मोड़ एसएचओ रण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। 

प्रभारी सीओ साहिबाबाद आलोक दूबे ने बताया कि संदिग्ध हालात में महिला और बच्ची के गिरने की सूचना पुलिस को मिली थी। थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

घटना देख सोसायटी के लोगों में दहशत

सोसायटी के लोग घटना के बाद से सकते में आ गए हैं। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सभी मदद के लिए शोर मचाने लगे थे तभी सोसायटी के गार्ड वहां पहुंचे लेकिन डर से किसी ने बॉडी को हाथ नहीं लगाया। पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से सील कर दिया है। जबकि लोगों ने भी उस प्वाइंट से शाम के समय से आवाजाही भी बंद कर दी है।

परिजन लगा रहे दहेज हत्या का आरोप
मृतका के भाई मनोज ने बताया है कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं, जबकि उनके पिता हेड कांस्टेबल हैं। मनोज का आरोप है कि शुक्रवार को भी अमित और प्रीति के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। उन्होंने देर रात तक मामले को शांत कराया था। 

शनिवार को अमित ने घटना की सूचना उन्हें फोन करके दी थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद ही मनोज दहेज की मांग कर उनकी बहन को परेशान करता था। अब वह दहेज हत्या का आरोप लगाकर टीला मोड़ पुलिस को शिकायत दे रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
नवंबर 20 : राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर चार साल के मासूम की मौत।
फरवरी 2020 : राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसेल सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय की मौत।
जून 2020 : सिहानी गेट क्षेत्र की बहुमंजिला गुलमोहर सोसायटी से गिरकर कारोबारी की मौत।
जुलाई 2020 : इंदिरापुरम में साया जेनिथ हाउसिंग सोसायटी में 22वीं मंजिल से गिरकर बीबीए छात्र की मौत।
सितंबर 2020 : अहिंसाखंड स्थित क्लाउड-9 सोसायटी में 11वीं मंजिल से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत।
अक्तूबर 2020 : लोनी क्षेत्र की आर्य नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में चौथी मंजिल से गिरकर कर्मचारी की मौत।
अक्तूबर 2020 : क्रॉसिंग की पंचशील सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर नौकर की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed