Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP corners the opposition on womens reservation, fields female leaders

Delhi NCR News: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा, महिला नेताओं को उतारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज बोलीं- परिसीमन संवैधानिक अनिवार्यता, राजनीतिक षड्यंत्र नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिला आरक्षण वर्ष 2029 से लागू करने और लोकसभा-विधानसभाओं में सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के विधेयक पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद बांसुरी स्वराज, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी और दिल्ली भाजपा सह प्रभारी दर्शना जरदोश समेत महिला नेताओं ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा।
बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी को संविधान का अनुच्छेद 334ए पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि परिसीमन महिला आरक्षण लागू करने की संवैधानिक अनिवार्यता है, न कि कोई राजनीतिक षड्यंत्र। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर आरक्षण लागू करने से महिलाओं के लिए केवल 179 सीटें उपलब्ध होंगी, जबकि 50 प्रतिशत सीटें बढ़ने पर करीब 272 महिलाओं को संसद पहुंचने का अवसर मिलेगा। विपक्ष को राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर विधेयक का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed