फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman along with the tenant lover killed the husband who was obstructing love relationship seven accused including wife arrested

खुलासा: महिला ने किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की कर दी हत्या, पत्नी सहित सात आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 07:55 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 07:55 PM IST
सार

मामले की जिम्मेदारी जिले के स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई। निरीक्षक ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि प्रदीप का किराएदार गौरव तेवतिया घर से गायब है।

विज्ञापन
woman along with the tenant lover killed the husband who was obstructing love relationship seven accused including wife arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगमपुर में पत्नी ने अपने किराएदार प्रेमी के साथ दूध कारोबारी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कारोबारी की पत्नी, उसके प्रेमी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का प्रेमी उसका किराएदार है और पिछले आठ साल से उनके बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। आरोपियों ने हत्या करने वाले बदमाशों को चार-चार लाख रुपये देने का वादा किया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो बाइक, तीन पिस्टल, दस कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव शेखपुर, बुलंदशहर यूपी निवासी रिंकू पंवार, गांव मानपुर बुलंदशहर यूपी निवासी सौरव चौधरी, शिकारपुर, बुलंदशहर यूपी निवासी प्रशांत, रामगढ़, दादरी यूपी परविंदर, सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी विशन कुमार, कारोबारी की पत्नी सीमा और उसका प्रेमी रामगढ़, दादरी यूपी निवासी गौरव तेवतिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सोमवार तड़के करीब छह बजे पुलिस को हैलीपैड रोड पर एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त पाल कॉलोनी रिठाला निवासी प्रदीप (35) के रूप में हुई। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि प्रदीप का दूध का कारोबार था। उसके पिता डालचंद ने प्रदीप की किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा और उसके किराएदार के बीच प्रेम संबंध
मामले की जिम्मेदारी जिले के स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई। निरीक्षक ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि प्रदीप का किराएदार गौरव तेवतिया घर से गायब है। पुलिस ने उसके फोन के कॉल डिटेल को खंगाला। जिसमें पता चला कि उसकी प्रदीप की पत्नी सीमा से लगातार बात होती थी। छानबीन करने पर पता चला कि सीमा और उसके किराएदार के बीच प्रेम संबंध थे।

किराएदार प्रेमी को ऐसे किया गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए देवली खानपुर से गौरव को गिरफ्तार कर लिया। वह अपने एक दोस्त के घर में छुपा हुआ था। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने सुल्तानपुरी, गौतमबुद्ध नगर और दादरी से सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गौरव से पूछताछ में पता चला कि वह सीमा से प्यार करता था और दोनों एक साथ रहना चाहते थे। सीमा ने उसे बताया कि पति के रहते दोनों साथ नहीं रह सकते, इसलिए उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए कहा। गौरव ने अपने दोस्त परविंदर और विशन को इस बात की जानकारी दी और उन्हें काम हो जाने पर चार चार लाख रुपये देने का वादा किया।


आठ साल से दोनों के बीच थे प्रेम संबंध
जांच में पता चला कि प्रदीप की पत्नी सीमा की गौरव के पिछले आठ साल से संबंध थे। सीमा का गौरव के गांव में रिश्तेदारी है। आठ साल पहले वह अपने रिश्तेदारी में गई थी। जहां दोनों का परिचय हुआ था। उसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। फिर गौरव प्रदीप के घर में आकर बतौर किराएदार रहने लगा। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि गौरव कोई काम नहीं करता था। उसके परिवार वाले उसे पैसे भेजते थे। जब उसने परविंदर से प्रदीप की हत्या करने की बात कही तो उसने उसे हथियार की व्यवस्था कर लेने के लिए कहा। गौरव ने बताया उसके गांव का जमीन रेलवे अधिग्रहण करने वाला है। उसे काफी पैसे मिलने थे। उसने अपने एक परिचित से सरकार से पैसे मिलने की बात कहकर डेढ़ लाख रुपये उधार ले लिया और उससे तीन पिस्टल और कारतूसों का इंतजाम किया। उसने पैसे मिलने पर वारदात में शामिल होने वाले सभी को चार-चार लाख रुपये देने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed