फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman accused mahamandleshwar for teasing fight in press confrence

महामंडलेश्वर पर छेड़खानी मामले में क्लीन चिट के दौरान साध्वी और शिकायतकर्ता महिला भिड़ी

Wed, 19 Oct 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
woman accused mahamandleshwar for teasing fight in press confrence
संतों की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

महामंडलेश्वर कैलाश चंद ब्रह्मचारी महाराज पर छेड़खानी के लगे आरोप के मसले पर मंगलवार को राजधानी में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। महामंडलेश्वर को क्लीन चिट देने के लिए महिला साधु संतों की प्रेसवार्ता में शिकायत करने वाली महिला के आने से खूब हंगामा हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाए। इसी बीच साध्वी प्राची ने महामंडलेश्वर पर आरोप लगाने वाली महिला को हाथ पकड़कर प्रेसवार्ता से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला ने बाहर मीडिया के समक्ष प्रेसवार्ता करने वाले साधु-संतों पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर कैलाश चंद ब्रह्मचारी महाराज पर गत 27 सितंबर को एक महिला ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। इसके चलते उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

woman accused mahamandleshwar for teasing fight in press confrence
संतों की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की सामाजिक तौर पर जांच कर रही गुरु मां कंचन गिरी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट का खुलासा करने के लिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने महामंडलेश्वर को क्लीन चिट दी और उनके खिलाफ शिकायत करने वाली महिला पर गंभीर आरोप लगाए।

इसी बीच शिकायत करने वाली महिला भी प्रेसवार्ता में पहुंच गई। इसके बाद गुरु मां कंचन गिरी ने उनके खिलाफ आरोप लगाने की झड़ी लगा दी। कुछ देर तक उनके आरोप सुनने के बाद महिला को गुस्सा आ गया और वह भी मीडिया के समक्ष अपनी बात रखने लग गई।

उन्होंने गुरु मां कंचन गिरी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रेसवार्ता कर रही साध्वी और संतों पर आरोप लगाए। उनकी बात पूरी होती इससे पहले ही साध्वी प्राची अपनी सीट से उठकर महिला के पास आई और उनका हाथ पकड़कर प्रेसवार्ता से बाहर कर दिया।
 

woman accused mahamandleshwar for teasing fight in press confrence
संतों की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महिला ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाए कि साध्वी गुमराह कर रही है और जांच के दौरान उनके साथ षड़यंत्र रचा है। उनकी असलियत सामने लाने के लिए वह यहां आई।

इससे पहले गुरु मां कंचन ने आरोप लगाया कि साधु संतों को निशाना बनाया जा रहा है। उनपर रेप व छेडख़ानी के आरोप लगाकर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में महामंडलेश्वर के खिलाफ आरोप लगाए। उन्होंने आसाराम बापू को भी क्लीन चिट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed