बिना PF खाते के बनेंगे यूनिवर्सल अकाउंट नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका यदि पीएफ खाता नहीं है तब भी आप पीएफ खाते के लिए जरूरी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को बनाकर कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।
इससे आपका आधार कार्ड और बैंक अकाउंट समेत जरूरी जानकारियां लिंक हो जाएंगी। भविष्य में आप जब भी नौकरी ज्वाइन करेंगे तुरंत आपको पीएफ संबंधी सेवाएं मिलने लगेंगी।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मनोज कुमार यादव ने बताया कि बिना यूएएन पीएफ अकाउंट नहीं बनेगा। यह नया नियम लागू हो चुका है।
चार पेज का फार्म भरने की जरूरत नहीं
www.epfindia.com की वेबसाइट पर जाकर फॉर सिटीजन्स पर क्लिक करें और अपना यूएएन नंबर बना लें। इसके लिए आधार नंबर, पैन नंबर, पासपोर्ट नंबर, मतदाता पहचान पत्र नंबर आदि जानकारी भर दें।
उन्होंने बताया कि यूएएन नंबर धारकों को पीएफ राशि निकालने के लिए अब चार पेज का फार्म भरने की जरूरत नहीं हैं। आधे पेज का फार्म भरकर बिना कंपनी से साइन कराए राशि निकाल सकते हैं।
तीन दिन के भीतर खाता धारक को राशि मिल जाएगी।