फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   without face person raped her when she was sleeping

मॉडल जब सो जाती है तो बिना सिर का व्यक्ति करता है उससे रेप

Wed, 02 Sep 2015 02:43 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
without face person raped her when she was sleeping

ग्रेटर कैलाश-1 थाना पुलिस को सोमवार रात एक अजीबोगरीब शिकायत मिली है। शिकायत एक जानी-मॉनी मॉडल ने दी है।  उसने कहा है कि एक बिना सिर का व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म करता है।

विज्ञापन


शिकायत के बाद जीके-1 थाने के पुलिसकर्मी  पशोपेश में हैं कि अब वह क्या करें। मॉडल एक प्रसिद्ध शो में काम कर चुकी है। शिकायत दर्ज न होने पर मॉडल ने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर भी कॉल कर दी थी।

विज्ञापन


मॉडल ने सोमवार शाम को जीके-एक थाना पुलिस को शिकायत में कहा कि एक बिना चेहरे का व्यक्ति उसका पीछा करता है। वह कुछ जादू-टोना करता है और फिर वह सो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से उसके साथ हो रहा है ऐसा

without face person raped her when she was sleeping

उसे संदेह है कि जब वह सो जाती है तो बिना वह उसके साथ दुष्कर्म करता है। उसे ऐसा लगता है कि कई वर्षों से बिना चेहरे वाला व्यक्ति उससे दुष्कर्म कर रहा है।


जीके-1 थाना पुलिस ने मॉडल से शिकायत ले ली है। हालांकि, मंगलवार शाम तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। गौरतलब है कि मॉडल दिल्ली के द्वारका व फतेहपुरबेरी थाने में इस तरह की शिकायत दे चुकी है।

फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने तो मॉडल की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। हाल ही में इस युवती ने नोएडा पुलिस को भी इस तरह की शिकायत दी थी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed