मॉडल जब सो जाती है तो बिना सिर का व्यक्ति करता है उससे रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर कैलाश-1 थाना पुलिस को सोमवार रात एक अजीबोगरीब शिकायत मिली है। शिकायत एक जानी-मॉनी मॉडल ने दी है। उसने कहा है कि एक बिना सिर का व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म करता है।
शिकायत के बाद जीके-1 थाने के पुलिसकर्मी पशोपेश में हैं कि अब वह क्या करें। मॉडल एक प्रसिद्ध शो में काम कर चुकी है। शिकायत दर्ज न होने पर मॉडल ने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर भी कॉल कर दी थी।
मॉडल ने सोमवार शाम को जीके-एक थाना पुलिस को शिकायत में कहा कि एक बिना चेहरे का व्यक्ति उसका पीछा करता है। वह कुछ जादू-टोना करता है और फिर वह सो जाती है।
कई सालों से उसके साथ हो रहा है ऐसा
उसे संदेह है कि जब वह सो जाती है तो बिना वह उसके साथ दुष्कर्म करता है। उसे ऐसा लगता है कि कई वर्षों से बिना चेहरे वाला व्यक्ति उससे दुष्कर्म कर रहा है।
जीके-1 थाना पुलिस ने मॉडल से शिकायत ले ली है। हालांकि, मंगलवार शाम तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। गौरतलब है कि मॉडल दिल्ली के द्वारका व फतेहपुरबेरी थाने में इस तरह की शिकायत दे चुकी है।
फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने तो मॉडल की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। हाल ही में इस युवती ने नोएडा पुलिस को भी इस तरह की शिकायत दी थी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।