फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   with the help of Whats app trapped in love and then.

वाट्सएप से प्रेम जाल में फंसाया और फिर

Sun, 28 Dec 2014 09:25 AM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
with the help of Whats app trapped in love and then.

दिल्ली में वाट्सएप के जरिये 19 साल के एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने 12 साल की किशोरी का विश्वास जीतने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। किशोरी के परिवार को जब इसका पता चला तो उन्होंने लड़की को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह युवक से शादी की जिद पर अड़ गई।

परेशान होकर परिवार ने मामले की सूचना मानसरोवर पार्क थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी पवन (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामल की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

शादी का वादा कर करता रहा रेप

with the help of Whats app trapped in love and then.

पुलिस के मुताबिक सपना (12)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मानसरोवर पार्क इलाके में रहती है। वह इलाके एक पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। सपना के पड़ोस में पवन भी रहता है।

कुछ दिनों पूर्व पवन की मुलाकात सपना से हुई। पवन ने सपना से दोस्ती कर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों वाट्स एप पर चैट करने लगे। आरोप है कि पवन ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर पीड़िता से शादी का वादा कर रेप किया।

कई बार आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इधर सपना के परिवार को जब सारी वारदात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर सपना को पवन से मिलने के लिए मना किया।

लेकिन सपना पवन से शादी के लिए जिद पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, पुष्टि होने पर पवन को दबोच लिया गया। अब उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

चाकू दिखाकर मासूम के साथ दुष्कर्म

with the help of Whats app trapped in love and then.

नई दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक पड़ोसी युवक ने 11 साल की मासूम के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

वारदात के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया है, अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम को मासूम अपने घर में अकेली थी।

इस बीच उसके पड़ोस में रहने वाला 22 साल का युवक घर पहुंचा। माता-पिता के बारे में पूछने के बाद आरोपी घर में घुस गया। उसने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। परिवार के मुताबिक आरोपी को पड़ोसी भी कम जानते हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed