फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   with the 70 million drug Two people arrested

70 लाख की ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2014 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Nov 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
with the 70 million drug Two people arrested

विज्ञापन

पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ दो लोगों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान स्वर्णजयंती पुरम्, गाजियाबाद निवासी रामवीर (39) और गांव दुहाई, गाजियाबाद निवासी अमित कुमार (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 70 लाख रुपये केे ड्रग्स बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो रामवीर और अमित दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं। गाजियाबाद के ही लोहिया नगर दोनों आईएस फार्मा नाम से दवा बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि गीता कॉलोनी फ्लाईओवर स्थित आउटर रिंग रोड के पास शनिवार शाम करीब 4:40 बजेे मारुति एसएक्स-4 कार में रामवीर पहुंचा। कुछ देर बाद उसका उसका साला अमित कुमार महिंद्रा एक्सयूवी-500 में पहुंचा। अमित ने रामवीर को एक बैग सौंपा। पुलिस ने फौरन दोनों को दबोच लिया। बैग में करीब 15 किलोग्राम नशीला पदार्थ मौजूद था।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान दोनों ने बताया कि वह रिश्तेदार होने के अलावा बिजनेस पार्टनर भी हैं। जुलाई 2006 से दोनों लोहिया नगर में दवाई बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। काम के दौरान इनकी मुलाकात मयंक अग्रवाल नामक शख्स से हुई। उसी के कहने पर इन लोगों ने प्रतिबंधित दवाओं का धंधा शुरू किया। पुलिस के मुताबिक मयंक और उसकी पत्नी ड्रग्स के कारोबार में पहले से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लोन क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाला नाइजीरियाई दबोचा

नई दिल्ली (ब्यूरो)। मालवीय नगर थाना पुलिस ने क्लोन किए हुए क्रेडिट कार्ड से लाखों खरीददारी करने वाले एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है। आरोपी की निशानदेही पर पांच एप्पल आई फोन समेत दस मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 50 सिम कार्ड, पांच फर्जी पासपोर्ट, मैगनिटिक टेप और नए कपड़े बरामद हुए हैं।


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी प्रेमनाथ के अनुसार शिवालिक मालवीय नगर स्थित मै. यूनिकॉर्न इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लि. के जनरल मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने मालवीय नगर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि अफ्रीकन मूल के दो युवक उनकी दुकान पर आए और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से करीब 16 लाख रुपये की खरीदारी की। अगले दिन बैंक ने बताया कि रकम उनके खाते में ट्रांफसर नहीं की जा सकती, क्योंकि कार्ड क्लोन किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed