दोस्ती का ऑफर देकर युवती ने खेला हैरान करने वाला खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने फोन पर दोस्ती का ऑफर देकर एक युवक को मिलने के लिए द्वारका बुलाया और अपने सहयोगियों के साथ उसे अगवा कर लिया। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लड़की ने पीड़ित से लूटपाट भी की।
शाहबाद मोहम्मदपुर रेलवे लाइन के पास कार से युवक को फेंककर आरोपी भाग गए। मामला दर्ज कर द्वारका साउथ थाना पुलिस ने जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मयूर विहार गौरव कुमार सिंह नोएडा स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
कुछ दिन पहले उसके पास अंजलि नामक लड़की का फोन आया। बातचीत में उसने गौरव को दोस्ती करने का ऑफर दिया। इसके बाद दोनों में फोन पर बात होने लगी। अपने बर्थडे पर अंजलि ने 28 फरवरी को गौरव को द्वारका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन पर बुलाया।
चार युवकों के साथ मिलकर कर लिया अपहरण
स्टेशन के बाहर अंजलि एक गाड़ी में चार युवकों के साथ मिली। अंजलि ने चारों को दोस्त बताया। गौरव कार में अंजली के पास बैठ गया। कुछ दूर जाने पर लड़की ने गौरव को नकदी और मोबाइल देने कहा।
आनाकानी करने पर उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस पर गौरव ने 800 नकद, दो एटीएम, पैन कार्ड, दो मोबाइल दे दिए। इसके बाद बदमाशों ने उससे दो सोने की अंगूठी छीन ली।
शाहबाद मोहम्मदपुर के पास रेलवे लाइन के पास बदमाश गौरव को छोड़कर भाग गए।