फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wire hanging on gurgaon road

इस सड़क से गुजरना पड़ सकता है महंगा, जानिए क्यों

Tue, 01 Dec 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 01 Dec 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
wire hanging on gurgaon road

लखपत चौक के पास मुख्य सड़क के साथ नीचे लटक रहीं बिजली की लाइन को सोमवार रात एक केंटर ने तोड़ दिया। इसकी वजह से कई घंटो बिजली प्रभावित रही।

विज्ञापन


परेशान कस्बेवासी निगम के संबंधित अधिकारियों से लाइन को ऊंचा करने की मांग कई बार कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निगम की इस अनदेखी से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


दुकानदार अमीर चंद , नरेनद्र , अमीत, मौनू, नरेश व जग्गी आदि ने बताया की दुकानों के सामने से जा रहीं बिजली की लाइन की ऊंचाई मात्र छह-सात फुट के करीब है। इसकी वजह से जहां हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आए दिन मुख्य सड़क से निकलने वाले वाहन से लटकती तारें उलझ जाती हैं, जिस कारण कई बार तारें टूट जाती हैं। उन्होंने बताया सोमवार रात एक केंटर तारों में भिड़ गया। जिसकी वजह से कई घंटे बिजली प्रभावित रही।

दुकानदारों ने निगम के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। बता दें की जिन दुकानों के सामने से यह लाइन गुजर रही है। वहां पर कई दुकानदार अवैध तौर पर घरेलू सिलेंडरों से गैस रीफिलिंग का काम करते हैं। शार्ट सर्किट के चलते कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed