{"_id":"5741a0f54f1c1b1d166908ce","slug":"wine-shop-became-problem-for-flyover-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो फ्लाईओवर चौक के निर्माण में बाधा बने रेस्टोरेंट और वाइन शॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो फ्लाईओवर चौक के निर्माण में बाधा बने रेस्टोरेंट और वाइन शॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुडग़ांव
Updated Mon, 23 May 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-8 स्थित हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसमें अभी भी कई बाधाएं हैं। जिसको लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) के अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
पिछले कई माह के प्रयासों के बावजूद अभी तक एस्प्रेसवे किनारे स्थित एक रेस्ट्रोरेंट व एक शराब की दुकान नहीं हटाई जा सकी है। इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन अभी तक इन्हे यहां से हटाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
बता दें कि नवंबर 2014 से हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का काम शुरू हुआ था। जबकि 24 मई 2017 तक इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। सबसे पहले दिल्ली से जयपुर की ओर से जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन
बायीं ओर चार लेन सर्विस रोड बनाकर ट्रैफिक को निकालने का काम शुरू किया गया। अब दायीं ओर निर्माण कार्य शुरू करने में सबसे बड़ी बाधा सुगंधा रेस्टोरेंट व एक शराब की दुकान बाधा बनी हुई है। अधिकारियों की बैठक में इन्हे यहां से हटाने के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
कई बार इसे लेकर बैठकों का दौर भी हो चुका है, लेकिन अभी तक यह दोनों प्रतिष्ठान यहां से शिफ्ट नहीं किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों प्रतिष्ठानों को अन्यत्र जमीन देकर शि$फ्ट किया जाएगा। इसे लेकर बात चल रही है। उम्मीद ही जल्द ही बात सिरे चढ़ जाएगी।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट अधिकारी एके शर्मा का कहना है कि दायीं ओर (जयपुर से दिल्ली) की ओर इन दोनों प्रतिष्ठानों के हटने के बाद ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। इसके लिए पहले सर्विस रोड बनाई जाएगी, ताकि हाईवे का ट्रैफिक सर्विस रोड पर डायवर्ट कर निकाला जा सके। लेकिन अभी इन प्रतिष्ठानों को यहां से स्थानांतरित नहीं किया जा सका है।