Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Win over ten medals in athletics

Delhi NCR News: छात्रो ने रचा इतिहासः एथलेटिक्स में हासिल किए दस से ज्यादा पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
- शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप, हाई जंप, रिले दौड़ और कबड्डी में जीते कई पदक
विज्ञापन

- नेशनल लेवल पर खेल रहे हैं स्कूल के दो होनहार खिलाड़ी

प्रथम चौहान

पूर्वी दिल्ली। सादतपुर स्थित जीवन ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बच्चों ने शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप, हाई जंप, रिले दौड़ और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी आरूष ने जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में सुमित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। उन्होंने शॉटपुट और जैवलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


इसी वर्ग में हर्षित ने ट्रिपल जंप में पहला, लॉन्ग जंप में दूसरा और हाई जंप में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 4×100 मीटर रिले दौड़ में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। तनिष ने डिस्कस थ्रो में दूसरा स्थान हासिल किया, साथ ही 4×100 मीटर रिले दौड़ और कबड्डी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह है कि तनिष नेशनल स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नैतिक गोस्वामी ने अंडर-19 वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ और कबड्डी में तीसरा स्थान हासिल कर पदक अपने नाम किए। गौतम परिहार ने रिले दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा शिवांश बिष्ट ने कबड्डी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिवांश राष्ट्रीय स्तर के वुशू खिलाड़ी भी हैं।


स्कूल के कोच सक्षम और गिन्नी त्यागी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके सभी बच्चे खेलों के प्रति बेहद समर्पित और ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और लगन को देखते हुए उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन करेंगे।
-----
प्रथम चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed