{"_id":"868ac45a0bd5f9570d0b965d2fe40362","slug":"will-the-movement-against-police-brutality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पुलिस की बर्बरता के खिलाफ करेंगे आंदोलन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पुलिस की बर्बरता के खिलाफ करेंगे आंदोलन'
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Dec 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की बर्बरता को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जायेंगा। महिलाओं को बईज्जत व लूटपाट की बर्बरता करने वाले जवानों के विरूद्ध प्रदेश सरकार ने शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की तो सभी समाज के लोंगों की दिल्ली में एक महापंचयात कर केन्द्र सरकार की चूले हिला देंगे।
विज्ञापन
पुलिस को बर्बरता के लिए बल्कि जनता की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। यह विचार सोमवार को गांव कांगरका में पुलिस की बर्बरता के शिकार पीड़ित परिजनों से मुलाकत करने के पशचात् तीन सौ साठ की एक पंचायत को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद अली अनवर ने कहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जब तक हम अपने बच्चों को शिक्षित नहीं करेंगे हम आगे नहीं बढ़ सकते है। मजहबी तालिम के साथ साथ अन्य तालिम हासिल करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा हमे अपनी बेटियों की शिक्षा पर विशेष तौर पर ध्यान देना होगा। हमे महिलाओं को भी राजनिति में आगे लाना होगा। उन्होंने कहा बिना शिक्षा के समाज में बुराई जन्म लेती है।
विज्ञापन
हमे बुराईयों से बचने व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा मेव कौम एक बाहदुर कौम है। इस कौम से मुगल व अग्रेज शासक भी खौफ खाते थे।
उन्होंने कहा शहीद हसन खां मेवाती की शहादत पुरी दुनिया के लिए एक मिशाल है। अनवर ने कहा किसी समस्या से निपटने व उसका मुकाबला तभी संभव है, जब हम एक होंगे।
उन्होंने पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट व लूटपाट की निंदा करते हुए प्रधान मंत्री नरेंन्द्र मोदी से प्रदेश के मुयमंत्री मनोहर लाल खटटर से इस मामले में दोषी पुलिस वालों के विरूद्व कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा यदि इस मामले के दोषियों को सजा नहीं मिली तो वह आगामी 15 मार्च को दिल्ली में सभी समाज के लोंगों के साथ मिलकर एक पंचायत करेंगे। जिसमे कई प्रदेशों के सभी समाज के लोग शामिल होंगे।