फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will Ramdev Anulom-inverse, held on June 21 will be big

बाबा रामदेव कराएंगे अनुलोम-विलोम, 21 जून को होगा बड़ा आयोजन

Thu, 16 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Will Ramdev Anulom-inverse, held on June 21 will be big
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

इस बार राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-12 को सजाने संवारने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


17 से 21 जून तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में खुद योग गुरू बाबा रामदेव लोगों को अनुलोम विलोम कराते नजर आएंगे।

17 से 20 जून तक खेल परिसर में योग शिविर लगाया जाएगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन 21 जून को सेक्टर-12 के हुडा मैदान में एक लाख लोग एक साथ योग कर रिकॉर्ड बनाएंगे।
विज्ञापन


पूरे शहर में योग शिविर के बैनर-पोस्टर लगा दिए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि बाबा रामदेव 16 जून की शाम तक फरीदाबाद पहुंच जाएंगे और 17 से 21 तक आयोजित होने वाले शिविर में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जून को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और 18 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शिविर में आने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा हर दिन शिविर में वीवीआईपी और वीआईपी का तांता लगा रहेगा। खेल से जुड़ी हस्तियों को भी शिविर में आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों की मानें तो दशक बाद स्वामी रामदेव का यह विशेष शिविर लगा रहा है, जिसको लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। दिल्ली-एनसीआर से ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के लोगों के शिविर में आने की तैयारी है।

करीब 500 बसें दिल्ली से, मथुरा, अलीगढ़, रेवाड़ी, पलवल, गुड़गांव और राजस्थान से भी करीब 250 बसें आएंगी।

योग के लिए जुटने वाले लोगों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। गुजरात के राजकोट से 30 हजार ग्रीन कारपेट मंगाए गए हैं। योग के लिए एक लाख टी-शर्ट भी बांटी जाएंगी।

दो जगह लगेगा शिविर
पांच दिवसीय योग शिविर के तहत दो जगह आयोजन की तैयारी है। सेक्टर-12 खेल परिसर में 17 से 20 तक होने वाले आयोजन में रोज 20 से 25 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है, जबकि 21 जून को हुडा ग्राउंड में बड़ा आयोजन होगा।

दोनों जगह तीन-तीन मंच बनाए जा रहे हैं। एक मंच पर स्वामी रामदेव योग करेंगे, दूसरे मंच पर योगाचार्य होंगे, जबकि तीसरे मंच पर वीवीआईपी योग करेंगे।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी अंकुर सिंह और राज्य संगठन मंत्री जयपाल शास्त्री ने बताया कि 17 से 20 जून तक सामान्य शिविर की तरह सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक शिविर लगेगा, जबकि 21 जून को एक लाख लोगों के साथ योग करके रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

अभी 36 हजार लोगों का है रिकॉर्ड
अंकुर सिंह ने बताया कि गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर करीब 36 हजार लोगों के साथ योग कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक लाख लोगों के साथ योग कर रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

इंडियन ऑयल वाली सड़क बंद रहेगी
योग दिवस के दिन सुबह आठ बजे तक इंडियन ऑयल वाली रोड को बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग सड़क पर चटाई व चादर बिछाकर बाबा रामदेव के साथ योग करेंगे।

इसके लिए हुडा द्वारा बनाई गई पार्क की दीवार को तोड़ दिया गया है। आयोजकों का कहना है कि दीवार की दोबारा मरम्मत कराने के लिए संस्था की ओर से पांच लाख रुपये हुडा को जमा कर दिए गए हैं। बिजली के लिए अस्थायी कनेक्शन ले लिया गया है। मंच के पीछे लगे ट्रांसफार्मर के पोल पर मीटर लगा दिया गया है। जितनी बिजली खर्च होगी, उसका भुगतान संस्था द्वारा किया जाएगा।

व्यवस्था बनाएंगे स्वयंसेवक
योग शिविर में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने तो इंतजाम किए ही हैं, साथ ही आयोजकों ने भी कमर कस ली है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के स्वयंसेवक व्यवस्था बनाने में मदद करेंगे। बाकायदा, इसके लिए 1500 पुरुष व 150 महिला स्वयंसेवक आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगी।


50 स्क्रीन लगाई जाएंगी
आयोजन स्थलों के अलावा हुडा पार्क, खेल परिसर और टाउन पार्क के पास करीब 50 स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि मैदान में भीड़ होने पर लोग स्क्रीन पर देखकर बाबा के साथ योग कर सकें। मंच के पास सिर्फ विशेष लोगों को ही आने की अनुमति होगी। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed