फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   will kill your child and they rape her

बच्चे के मर्डर की धमकी देकर करते रहे गैंगरेप

Sat, 15 Mar 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 15 Mar 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
will kill your child and they rape her

दनकौर कोतवाली में अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप और मारपीट, लूटपाट आदि धाराआें में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके साथ लगातार एक माह तक गैंगरेप करते रहे।

विज्ञापन


विरोध करने पर बच्चों को मौत के घाट उतारने की धमकी देते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

बच्चों पर तानते थे पिस्तौल और करते थे रेप

will kill your child and they rape her

जानकारी के मुताबिक दनकौर के एक गांव निवासी महिला ने अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके गांव निवासी बिजेंद्र, श्रीचंद, सिकंद्राबाद निवासी सतीश और बुलंदशहर पिसावा निवासी अमिताभ उसे 20 नवंबर 2013 को बहला-फुसलाकर ले गए थे। जिसमें उसका पांच साल का बेटा और एक साल की बेटी भी साथ थे।

पीड़िता का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा सिकंद्राबाद के एक मकान में बंद कर दिया। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ एक माह तक गैंगरेप किया।

जब भी वह अत्याचार का विरोध करती तो आरोपी उसके बच्चों पर तमंचा तान देते थे और उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। सभी आरोपी बारी-बारी मकान में आते थे और उसे तथा उसके बच्चों को उसी में बंद करके चले जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी पुलिस किस काम की, नहीं सुनी थी गुहार

will kill your child and they rape her

19 दिसंबर 2013 को आरोपियों द्वारा उसे और उसके बच्चों को गांव में छोड़ दिया गया। लेकिन पीड़िता के घर से काफी गहने और एक भैंस को ले गए। पीड़िता पहले थाने गई और फिर एसएसपी तक गुहार लगाई। लेकिन उसको न्याय नहीं मिला।

पीड़िता ने कोर्ट शरण ली तो न्याय मिला। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अब पुलिस मामले की जांच करने के बाद ही झूठ और सच का पर्दाफाश करेगी। अगर आरोपी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed