फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will become the new standard for green buildings: Prakash Javedekar.

ग्रीन बिल्डिंग के लिए नए मानक बनेंगे : प्रकाश जावेडकर

Sat, 10 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 10 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Will become the new standard for green buildings: Prakash Javedekar.

देश में ग्रीन बिल्डिंग के पुराने नियम खत्म होंगे। पर्यावरण मंत्रालय नया मानक बना रहा है। इसमें टेरी (टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट) की मदद ली जाएगी। यह बात केंद्रीय पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावेडकर ने शुक्रवार को कही। वे गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित टेरी परिसर मे शिरकत करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय ने ग्रीन बिल्डिंग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए अलग से एक लोगो दिया जाएगा। इसे बिल्डिंग के ऊपर लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


लोगो का आकार बड़ा होगा, जो दूर से ही इलाके में दिख सके। इससे आम लोगों में जागरूकता आएगी। इसके अलावा लोगों को प्रोत्साहित करने के प्रत्येक जिले के लिए रणनीति भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ऊर्जा की खपत बढ़ी है। इसका असर पर्यावरण पर हो रहा है। ऊर्जा खपत को कम करने के लिए ग्रीन बिल्डिंग के पुराने नॉर्म्स की जगह नए मानक बनाने की जरूरत है। इसके लिए नए विचारों के साथ विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। टेरी के विशेषज्ञ और पर्यावरणविद मिलकर नया मानक तैयार करेंगे।


प्लास्टिक वेस्ट फ्री इंडिया की मुहिम चलेगी
प्रकाश जावेडकर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की तरह ही पूरे देश में प्लास्टिक वेस्ट फ्री इंडिया की मुहिम चलाई जाएगी। पर्यावरण मंत्रालय जल्द ही यह मुहिम शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान नहीं है, बल्कि प्लास्टिक वेस्ट से ज्यादा नुकसान है। प्लास्टिक वेस्ट से जानवरों की मौत हो रही है। देश में करीब 50 हजार टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है, जिसमें 6 हजार टन प्लास्टिक वेस्ट के रूप में पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed