फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will be the main examinations at 17 centers in Ghaziabad

गाजियाबाद में 17 केंद्रों पर होगी मुख्य परीक्षाएं

Sat, 22 Mar 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 22 Mar 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Will be the main examinations at 17 centers in Ghaziabad
चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को सत्र 2013-14 की रेगुलर-प्राइवेट मुख्य परीक्षाओं के परीक्षा और नोडल केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी।
विज्ञापन


विवि में हुई परीक्षा समिति की बैठक में हुए निर्णय में गाजियाबाद में मुख्य परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, एसडी डिग्री कालेज और गिन्नी देवी गर्ल्स कालेज को नोडल सेंटर बनाया गया है।

वहीं, हापुड़-नोएडा में 14 और बुलंदशहर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न कराने को विवि ने कुल 25 नोडल सेंटर बनाए हैं।
विज्ञापन


आज अपलोड होंगे एडमिट कार्ड
विवि द्वारा मुख्य परीक्षाओं में विभिन्न विषयों के एडमिट कार्ड शनिवार को अपलोड किए जाएंगे। इसका ऐलान भी परीक्षा समिति की बैठक में किया गया। 25 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं में केवल तीन दिन शेष रहने, सेंटर जारी न होने से परेशान छात्रों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्विक रेंस्पांस टीम करेगी औचक निरीक्षण
विवि के प्रेस प्रवक्ता डा. पीके शर्मा ने बताया कि इस बार शांतिपूर्वक और नकलविहीन  परीक्षा कराने के लिए फ्लाईंग स्क्वॉयड की जगह क्विक रेंस्पांस टीमों का गठन किया गया है। विवि में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिससे टीमें जुड़ी रहेंगी। वहीं, सेल्फ फाइनेंस कालेजों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।


गाजियाबाद में इन केंद्रों पर होगी मुख्य परीक्षांए
सीसीएसयू ने जिले में एमएमएच, आरसीसीवी, एसडी कालेज, वीएमएलजी, चमेली देवी डिग्री कालेज सौंदा, आईपीईएम इंस्टीट्यूट, आईएमई इंस्टीट्यूट, मेवाड़ इंस्टीट्यूट, एलआर  कालेज, धानसिंह गुर्जर कालेज लोनी, गिन्नीदेवी कालेज मोदीनगर, जनता डिग्री कालेज पतला, एमएम डिग्री कालेज मोदीनगर, तेजपाल सिंह त्यागी कालेज मुरादनगर को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed