फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   will be in town soon CCTV, tender process this week

जल्द ही सीसीटीवी की जद में होगा शहर, टेंडर प्रक्रिया इसी हफ्ते

Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
 will be in town soon CCTV, tender process this week
- फोटो : Demo pic

शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगरनिगम की ओर से लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे के लिए टेंडर की प्रक्रिया इसी हफ्ते पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन


इस बाबत सरकार ने पहली किश्त के रूप में करीब 1.25 करोड़ रुपये की धनराशि रिलीज कर दी है। तीनों जोन में बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ तक अलग-अलग क्षेत्रों और स्थानों पर करीब 84 कैमरे लगाने की योजना है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ नई जगहों को भी चिह्नित किया जा रहा है। ये जानकारी निगम के मुख्य अभियंता ओपी गोयल ने दी।गोयल ने बताया कि पूरे शहर में कैमरे लगाने का कुल बजट करीब पौने चार करोड़ रुपये है। सरकार ने पहली किश्त जारी कर दी है। अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी करके कैमरे लगाना शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने के अंदर ही 19 जगहों पर 84 सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जाएंगे। 

इससे पूरे शहर की हरकतों पर नजर एक जगह बैठ कर रखी जाएगी। पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय में मॉनिटरिंग रूम बनाया जाएगा। 

इससे ये भी जानकारी मिलती रहेगी कि शहर में कहां जाम है और कौन सी सड़क पर वाहनों का भारी दबाव है। इसके अलावा अपराधियों पर भी आसानी से नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed