{"_id":"c529d79e64a4b2d901df6976596e0769","slug":"will-be-deposited-in-lucknow-on-october-nine-sp-bsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अक्तूबर को लखनऊ में जमा होंगे सपाई-बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अक्तूबर को लखनऊ में जमा होंगे सपाई-बसपाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Oct 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नौ अक्तूबर को लखनऊ में होंगे, जहां पर उनको लोगों से मेलमिलाप बढ़ाकर और कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाकर जनाधार बढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आठ से 10 अक्तूबर को लखनऊ में होना है। वहीं बसपा ने भी नौ अक्तूबर को लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है। अभी तक इन दलों में जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में हार के बाद दोनों दलों की विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर अजीत पाल के अनुसार पार्टी संगठन पदाधिकारियों को नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतार रही है।
विज्ञापन
पार्टी की नीतियां अब जनसामान्य तक पहुंचेंगी। इसका फायदा आने वाले चुनावों में मिलेगा।