{"_id":"5bfcfc8abdec2241471f633b","slug":"wild-animal-seen-near-hotel-lee-grand-forest-officials-present-on-spot-search-on-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के नामी होटल के पास दिखा ये जंगली जानवर, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के नामी होटल के पास दिखा ये जंगली जानवर, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के होटल ली ग्रैंड के आसपास के इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त से हड़कंप मचा हुआ है जब से एक अजीब सा दिखने वाला विचित्र जंगली जानवर वहां देखा गया।
जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और उक्त जानवर की तलाश में जुट गई है। वन विभाग का कहना है कि यह जानवर जंगली बिल्ली हो सकती है। कासना कोतवाली थाना क्षेत्र में पड़ने वाले होटल ली ग्रैंड की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
जानवर की तस्वीर होटल के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई और इसकी तस्वीर भी लोग एक दूसरे को शेयर करने लगे।