फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wikipedia and google errors of arvind kejriwal, pm modi and rahul gandhi

लोकपाल बना 'जोकपाल', केजरीवाल हो गए 'केजरीबवाल', विकिपीडिया में मिली ये गलतियां

Fri, 02 Jun 2017 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Jun 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
wikipedia and google errors of arvind kejriwal, pm modi and rahul gandhi
kejriwal wikipedia

हम लोगों में से हर कोई किसी चीज की जानकारी के लिए इंटरनेट पर गूगल सर्च या विकिपीडिया का सहारा लेते हैं। लेकिन, विकिपीडिया पर आपको गलत जानकारी भी मिल सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में विकिपीडिया पर जो जानकारी दी गई है, वो हैरान करने वाली है। विकिपीडिया में अरविंद केजरीवाल को केजरीबवाल बताया गया है। वहीं, जनलोकपाल बिल को जोकपाल बिल। पढ़ें विकिपीडिया की ऐसी ही कुछ गलतियां...  

विज्ञापन


-विकिपीडिया में केजरीवाल का नाम अरविंद केजरीबवाल लिखा गया है। उनका परिचय भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ और दिल्ली सरकार के मुर्खमंत्री के रूप में दिया गया है।
विज्ञापन


- केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को आम आमदानी पार्टी बताया गया है।

- अन्ना आंदोलन के बाद केजरीवाल के पहले मुख्यमंत्रित्व काल में लोकपाल बिल पास नहीं हो पाया। इसका मजाक उड़ाते हुए लोकपाल बिल को जोकपाल बिल बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आगे हर जगह केजरीवाल का पद दिल्ली के मुख्यमंत्री के बजाय दिल्ली का मुर्खमंत्री लिखा गया है। हालांकि, मामला संज्ञान में आने के बाद केजरीवाल के पेज को ठीक कर दिया गया है। 

गूगल ने पीएम को बताया था 10 टेन क्रिमिनल

wikipedia and google errors of arvind kejriwal, pm modi and rahul gandhi
modi

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने इसके पहले पीएम मोदी को टॉप 10 क्रिमिनल बताया था। गूगल सर्च इंजन पर टॉप टेन क्रिमिनल्‍स ऑफ इंडिया सर्च करने पर पीएम मोदी की फोटो को दिखाया जा रहा था। हालांकि, केंद्र सरकार के कड़े ऐतराज के बाद गूगल ने इस जानकारी को दुरुस्‍त कर लिया था।

इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी को गूगल ने 'पप्पू' बताया था। गूगल सर्च इंजन पर 'who is pappu in india' लिखने पर राहुल गांधी का जिक्र किया जा रहा है।

साथ ही गूगल ने राहुल गांधी को 'पप्पू' कहने पर पप्पू की बेइज्जती बताया जा रहा है। एक विज्ञापन के चर्चित डायलॉग पप्‍पू पास हो गया से जोड़ते हुए कहा गया कि राहुल गांधी को पप्‍पू कहना पप्‍पू की तौहीन होगी। पप्‍पू तो एक बार परीक्षा में पास भी हो गया, लेकिन राहुल गांधी को उनके ही संस्‍थान से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed