दिल्ली का ये मास्टरमाइंड पत्नी के साथ मिलकर चलाता था सेक्स रैकेट और बना डाली 246 करोड़ की प्रॉपर्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी रोड पर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया। पुलिस की ओर से दाखिल 3895 पेज के आरोपपत्र में बताया गया है कि मुख्य आरोपी आफाक हुसैन व उसकी पत्नी सायरा बानों ने अपनी काली कमाई से कुल 246 करोड़ रुपये की 18 प्रॉपर्टी बना ली।
मामले की छानबीन जारी है। इसमें कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां बाकी हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों के अलावा तीन अन्य आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया जारी है।
मानव तस्करी के इस मामले में जोड़ी गई मकोका की धाराएं
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी मानव तस्करी के मामले ऐसा पहली बार हुआ था कि इसमें मकोका की धाराएं भी जोड़ी गई थीं। मामले में एफआईआर दर्ज करने के छह माह के भीतर ही पुलिस ने केस की छानबीन कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मामले की छानबीन जारी है, कुछ और लोगों के अलावा प्रॉपर्टी की भी पहचान की जानी है। वहीं पुलिस जल्द ही मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोपपत्र) दाखिल करेगी।
बता दें कि अगस्त माह में अपराध शाखा ने जीबी रोड पर चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर आफाक हुसैन व उसकी पत्नी सायरा बानो को गिरफ्तार किया था। बाद में उसके सहयोगी रमेश पांडेय, वासुदेव पांडेय, पूजा, शमशाद, शीला, मुमताज और सरफराज उर्फ बिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया था।