फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife-killer on run for 21 years nabbed by Delhi Police in Lucknow

नाखुश था पति: 21 साल इंतजार, 550 KM का सफर, हाथ आया पत्नी का हत्यारा; मुंह में कपड़ा ठूंस ईंट से की थी हत्या

Mon, 04 Aug 2025 05:55 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 05:55 PM IST
सार

22 सितंबर 2004 को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किराएदार ने अपनी पत्नी और बच्चे पर हमला करने के बाद कमरा खाली कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक महिला खून से लथपथ अवस्था में मिली, जिसके मुंह पर कपड़ा ठूंसा गया था।

विज्ञापन
Wife-killer on run for 21 years nabbed by Delhi Police in Lucknow
लाल घेरे में पत्नी का कातिल पति - फोटो : Delhi Police

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने 21 साल से फरार और करीब 550 किलोमीटर दूर छिपे एक 60 वर्षीय व्यक्ति को लखनऊ से गिरफ्तार कर एक पुराने हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी वीरपाल उर्फ मैजू ने साल 2004 में दिल्ली में अपनी पत्नी की ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार था और 2005 में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।

विज्ञापन

मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया था हमला
22 सितंबर 2004 को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किराएदार ने अपनी पत्नी और बच्चे पर हमला करने के बाद कमरा खाली कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक महिला खून से लथपथ अवस्था में मिली, जिसके मुंह पर कपड़ा ठूंसा गया था। उसके पास टूटी चूड़ियां, खून से सना एक ईंट और एक टूटा हुआ दांत भी बरामद हुआ। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) आदित्य गौतम ने बताया कि जांच में पता चला कि वीरपाल अपनी शादी से खुश नहीं था और अपनी पत्नी के साथ उसका रिश्ता तनावपूर्ण था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ने की थी पिता और चाचा की पहचान
हादसे के दिन घायल अवस्था में मिले वीरपाल के एक बच्चे ने अपने पिता वीरपाल और चाचा सुरेश उर्फ सैजू को हमलावर के रूप में पहचाना था। पुलिस ने सह-आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे 2007 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हालांकि, वीरपाल फरार हो गया और 21 साल तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

विज्ञापन

दूसरी शादी की, तीन बेटियों का बना बाप
पुलिस के अनुसार, फरार होने के बाद वीरपाल ने फर्रुखाबाद में अपनी पैतृक संपत्ति बेच दी और अपने गांव से सारे संबंध तोड़ लिए। उसने विजय उर्फ रामदयाल के नाम से नई पहचान बनाई और लखनऊ में रहने लगा। इस दौरान उसने दूसरी शादी की और दूसरी पत्नी से तीन बेटियों का पिता बना। वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहा था।

ऐसे किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की न्यू दिल्ली रेंज यूनिट को वीरपाल के लखनऊ में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर एक विशेष टीम ने लखनऊ में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि पूछताछ के दौरान वीरपाल ने अपने अपराध को कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed