{"_id":"5c183711bdec2256fd70ef7f","slug":"wife-killed-in-front-of-children-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या, बाद में मासूमों को रोता छोड़कर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या, बाद में मासूमों को रोता छोड़कर भागा आरोपी
Tue, 18 Dec 2018 05:24 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 18 Dec 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
छिजारसी में एक व्यक्ति ने अपने छोटे बच्चों के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बच्चों को रोता छोड़कर भाग गया। बच्चों की चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली फेज-थ्री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से इटावा निवासी राजेंद्री (30) पति विष्णु और दो बच्चों के साथ छिजारसी कॉलोनी में रहती थी। राजेंद्री और विष्णु सेक्टर-63 की अलग-अलग कंपनियों में सफाई कर्मचारी थे। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार देर रात तक दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार तड़के करीब 4 बजे पड़ोसियों ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
कुछ लोग राजेंद्री के कमरे की तरफ गए, तो कमरा खुला हुआ था। राजेंद्री का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। मृतका के डेढ़ साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है। महिला के गले पर निशान मिले। कोतवाली फेज-थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतका के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन