फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife killed her husband for hiding the affair with brother in law

जीजा और साली के अफेयर में चली गई पति की जान, महिला ने दोस्त संग मिलकर दी ऐसी दर्दनाक मौत

Sat, 05 May 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 05 May 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
wife killed her husband for hiding the affair with brother in law
husband murder - फोटो : अमर उजाला

लगभग ढाई साल से लापता सलारपुर निवासी मिंटू उर्फ शिवशरण द्विवेदी की हत्या में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने उसकी पत्नी कांति उर्फ क्रांति और उसके प्रेमी के दोस्त जितेंद्र कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कांति ने अपने रिश्ते के जीजा आलोक दीक्षित के साथ अवैध संबंध छिपाने के लिए मिंटू की हत्या कराई थी। हत्या के बाद शव को फेज दो क्षेत्र में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


इस वजह से अब तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया था। मामले में पुलिस को फरार आलोक की तलाश है। एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी आलोक दीक्षित व गिरफ्तार जितेंद्र मूलरूप से अरतरा महोबा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक नोएडा के सलारपुर गांव में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था। जितेंद्र, आलोक का पुराना दोस्त है और उसकी सिक्योरिटी एजेंसी में मैनेजर था। कांति का शादी के पहले से और बाद में भी आलोक के साथ अवैध संबंध रहे हैं।

इसे बरकरार रखने के लिए आलोक ने ही कांति को उसकी ससुराल पितरौदा हमीरपुर से पति मिंटू व दो बच्चों के साथ नोएडा बुला लिया था। उसी ने 1500 रुपये महीने पर इन्हें सलारपुर में कमरा दिलवाया।

मिंटू ने कांति और आलोक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा

wife killed her husband for hiding the affair with brother in law
husband murder - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मिंटू को सिक्योरिटी एजेंसी में नाइट शिफ्ट पर नौकरी दे दी। 10 दिसंबर 2015 को मिंटू ने कांति और आलोक को अपने कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

गुस्से में उसने आलोक को तमाचा मारा और जान से मारने की धमकी देते पुलिस से शिकायत की भी चेतावनी दी। मिंटू शराब पीने का आदी था, इसलिए बात बिगड़ने से पहले ही आलोक ने दोस्त जितेंद्र को शराब देकर मिंटू के पास भेज दिया।

जितेंद्र ने उसी रात मिंटू के साथ बैठकर शराब पी और आलोक के प्रति उसके मन में भरे गुस्से को खत्म कर दिया। इसके बाद जितेंद्र ने मिंटू और आलोक की फोन पर बात करा सुलह भी करा दी।

इसके बाद भी आलोक को डर था कि मिंटू उनके अवैध संबंध में बाधक बन सकता है। लिहाजा उसने कांति और जितेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश तैयार की।

साजिश के तहत आलोक व जितेंद्र ने 13 दिसंबर 2015 को मिंटू के कमरे पर साथ शराब पी। इसके बाद मिंटू को बहाने से बाइक पर बाहर ले गए और रस्सी से उसके हाथ बांधकर गला घोंट दिया।

इसके बाद शव को फेज दो के एक नाले में फेंक दिया गया। वापस आकर आलोक ने कांति को मिंटू की हत्या की बात बता दी।

पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी

wife killed her husband for hiding the affair with brother in law
husband murder - फोटो : अमर उजाला

हत्या के तीन दिन बाद 16 दिसंबर 2015 को थाना फेज दो पुलिस ने मिंटू का शव सड़ी-गली हालत में बरामद कर लिया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

हत्या के बाद से आलोक व जितेंद्र लगातार पोस्टमार्टम हाउस जाकर ये सुनिश्चित करते रहे कि मिंटू के शव का अंतिम संस्कार लावारिस में हुआ या नहीं।

थाना फेज दो पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर निर्धारित अवधि के बाद शव का लावारिस में अंतिम संस्कार करने के बाद आलोक ने 22 दिसंबर 2015 को कांति को थाना सेक्टर-39 भेजकर मिंटू की गुमशुदगी दर्ज करवा दी।

कांति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति 13 दिसंबर को नौकरी की तलाश में निकला था, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। हालांकि कांति ने साजिश के तहत पुलिस को पति की तलाश करने के लिए फोटो नहीं दी थी।

भाई ने जताई हत्या की आशंका

wife killed her husband for hiding the affair with brother in law
husband murder - फोटो : अमर उजाला

शव की शिनाख्त न होने और जांच में कोई प्रगति न होने पर थाना फेज दो पुलिस ने मई 2016 में हत्या के मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी।

मिंटू का कोई पता न चलने और पत्नी द्वारा उसकी तलाश के लिए दिलचस्पी न लेने पर मिंटू के बड़े भाई लालमन द्विवेदी ने अक्तूूबर 2016 में कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर-39 में भाई का अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।

साथ ही उसने भाई की गुमशुदगी व हत्या की आशंका के पीछे कांति और सास अनसूर्या पर संदेह व्यक्त किया। इसके बाद पुलिस ने कांति के खिलाफ कोर्ट से वारंट लेकर तलाश शुरू कर दी।

2 मई 2018 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कांति को सलारपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आलोक भी बाइक से वहां मौजूद था। कांति से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में जितेंद्र ने मिंटू की 13 दिसंबर 2015 को हत्या कर शव फेज दो के नाले में फेंकने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने जिपनेट पर 16 दिसंबर 2015 को फेज दो में मिले लावारिस शव की फोटो कांति व जितेंद्र को दिखाई तो दोनों ने उसकी शिनाख्त कर ली।

आरोपियों को कई बार पकड़ कर छोड़ चुकी ती पुलिस

wife killed her husband for hiding the affair with brother in law
husband murder

मिंटू की गुमशुदगी के बाद उसका भाई लालमन व परिजन कई बार कांति और सास अनसूर्या पर हत्या का संदेह व्यक्त कर चुके थे। शुरू से ही मिंटू के परिवार को कांति पर संदेह था।

पुलिस ने कई बार कांति और आलोक को थाने बुलाकर पूछताछ की। हर बार कोई सुराग न मिलने पर पुलिस इन्हें छोड़ देती थी।

आलोक की पत्नी को भी पता है अवैध संबंध की बात
थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि आलोक ने वर्ष 2014 में गोल्डी नाम की महिला से शादी की थी। उसे भी वह कानपुर से भगाकर लाया था।

गोल्डी को आलोक और कांति के अवैध संबंधों की जानकारी थी, लेकिन वह इसका विरोध नहीं करती थी। उल्टा पुलिस जब भी आलोक को पूछताछ के लिए पकड़कर थाने लाती थी, गोल्डी ही जगह-जगह पत्र भेजकर उसके पति को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगा छुड़ा लाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed