बस में पत्नी ने बताई पति की करतूत, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने चलती बस में पति के हत्यारा होने का राज खोल दिया। उसने साथ में बैठी सवारी को पति की करतूत के बारे में बता दिया। सवारी ने पानीपत पुलिस को सूचना दे दी थी।
पानीपत पुलिस ने बस को रुकवा कर पति को पकड़ लिया। पानीपत पुलिस ने तहकीकात कर दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी की निशानदेही पर मेड के शव को बरामद कर लिया गया।
गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आजाद (40) का जूते-चप्पल का व्यवसाय है।
मेड लेती थी उसकी पत्नी का पक्ष
वह पत्नी सपना के साथ गोविंदपुरी की गली नगर 14 में रहता है। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।
पति-पत्नी में जब भी झगड़ा होता था तो उनकी मेड नीतू (25) सपना का पक्ष लेती थी। इस पर आजाद नीतू से बहुत चिढ़ा रहता था। उसने नीतू की हत्या करने की ठान ली।
उसने मंगलवार सुबह कुल्हाडी से वार कर नीतू की गर्दन काट दी। नीतू का शव चादर में लपेट कर पलंग में डाल दिया था। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से वह घर का ताला बंद कर पत्नी के साथ अमृतसर फरार होने जा रहा था।
तो इस वजह से बस में खोल दिया राज
डर के चलते सपना भी आजाद के साथ चल दी। रास्ते में सपना को लगा कि अमृतसर ले जाकर आजाद उसकी भी हत्या कर देगा। उसने बस में एक सवारी को सारी बात बता दी।
सवारी ने इसकी सूचना पानीपत पुलिस को दे दी। पानीपत पुलिस ने बस को रुकवा कर आजाद को पकड़ लिया। पानीपत पुलिस ने दिल्ली की गोविंदपुरी थाना पुलिस से संपर्क किया और पूरी बात बताई।
दिल्ली पुलिस आजाद को पानीपत से ले आई। दिल्ली लाकर पुलिस ने आजाद के घर से मेड नीतू का शव बरामद कर लिया। कुल्हाडी से वार कर गर्दन अलग कर दी थी गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया