{"_id":"7b493909629bc8d2c42fe8ad269912d5","slug":"wife-husband-commited-suicide-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दंपति ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दंपति ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Oct 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में शुक्रवार शाम एक दंपति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। उनके पास से मिले कागजात के जरिये उनकी पहचान सिरसपुर निवासी अशोक राय और उसकी पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रूप से दरभंगा, बिहार के रहने वाला अशोक राय (35) पत्नी किरण देवी (32) के साथ सिरसपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। अशोक एक निजी कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पत्नी के साथ समयपुर बादली स्थित ट्रैक के पास पहुंचा। कुछ देर बाद ही उस ट्रैैक पर दिल्ली से जम्मू जाने वाली जम्मू एक्सप्रेस पहुंची।
विज्ञापन
ट्रेन के नजदीक आने के बाद दंपति ने सामने छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। गार्ड ने घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी।
हालांकि रेलवे पुलिस को मौके से शव हटाने में दो घंटे लग गए। इस दौरान उस ट्रैैक पर कई ट्रेन गुजर गई। हालांकि पुलिस का तर्क है कि खुदकुशी की घटना हो के बाद उसकी जांच प्रक्रिया में काफी समय लगता है। पुलिस को तलाशी के दौरान उनके पास से पहचान पत्र मिले। जिससे उनकी पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद उनसे पूछताछ से ही दंपति के खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा हो पाएगा।