फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife got husband murdered together with lover delhi police arrested two prize crooks

Delhi Crime: पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, दो सुपारी किलर गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 05:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Jun 2022 05:27 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने दो इनामी बदमशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन्होंने सुपारी लेकर 13 अक्तूबर 2021 को अरविंद कुमार (27) की हत्या की थी। अरविंद की पत्नी मधु उर्फ भारती उर्फ पंजाबन ने उन्हें सुपारी दी थी। इसमें उसका प्रेमी भी शामिल था। 

विज्ञापन
Wife got husband murdered together with lover delhi police arrested two prize crooks
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने सुपारी लेकर युवक की हत्या करने वाले दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर निवासी परविंदर उर्फ बूचा (29) और गौरव (29) के रूप में हुई है। दोनों के पास से पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों ने 13 अक्तूबर 2021 को अरविंद कुमार (27) की हत्या कर शव के टुकड़े कर फरीदाबाद में ठिकाने लगा दिया था। हत्या अरविंद की पत्नी मधु उर्फ भारती उर्फ पंजाबन ने कराई थी, इसमें उसका प्रेमी शौकीन भी शामिल था।गांधी नगर में हुई एक अन्य हत्या के मामले में पुलिस शौकीन, मधु और जीशान को गिरफ्तार कर चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 14 मार्च को गांधी नगर में बदमाशों ने फातिमा उर्फ सुनीता (38) की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। छानबीन में पता चला कि फातिमा की मधु से बातचीत होती थी। घटना के बाद उसका नंबर बंद था। छानबीन में मधु के प्रेमी शौकीन का नाम भी हत्याकांड में आया। 27 मार्च 2022 को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शौकीन और जीशान को फातिमा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मधु को गिरफ्तार कर लिया गया।  मधु ने प्रॉपर्टी विवाद में फातिमा की एक लाख रुपये सुपारी देकर हत्या कराई थी। तीनों से सख्ती से पूछताछ में अरविंद की हत्या का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed