फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife gone her home after father death husband committed suicide

पिता की मौत पर मायके गई पत्नी, वियोग में पति ने दे दी जान

Tue, 14 Feb 2017 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
wife gone her home after father death husband committed suicide
अपने पिता की मौत पर मायके गई पत्नी की याद में युवक ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक वृद्ध दंपति का इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


करनेरा गांव में रह रहा संजीव कुमार मूल रूप से भिंड, मुरैना (मध्य प्रदेश) का रहने वाला था। वह माता पिता के साथ बाटा चौक पर चाय-नाश्ते की रेहड़ी लगाता था। चार दिन पहले ही संजीव के ससुर की मौत हुई थी। ससुर की मौत कारण उसकी पत्नी मायके गई हुई है।
विज्ञापन


रविवार की शाम संजीव ने काफी मात्रा में शराब पी और पत्नी को याद कर घर में हंगामा करने लगा। नशे में धुत संजीव ने अपने पिता दलीप से कहा कि वह फोन कर बहू को तुरंत वापस आने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

wife gone her home after father death husband committed suicide

दलीप ने समझाया कि बिना तेरहवीं किए बहू को उसके मायके से बुलाना ठीक नहीं है। संजीव इस पर नहीं माना और पिता पर फोन करने का दबाव बनाने लगा। पिता ने फोन करने से इनकार कर दिया। इस पर संजीव कुछ देर बड़बड़ाता रहा और फिर अपने कमरे में चला गया।

रात किसी समय उसने फांसी पर लटक कर जान दे दी। रात में लघुशंका के लिए उठे दलीप ने बेटे को फांसी पर लटका देखकर मदद के लिए शोर मचाया। मौके पर इकट्ठा हुए आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी।

सिकरौना चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दलीप की शिकायत पर खुदकुशी का केस दर्ज किया गया है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होंगे, रिपोर्ट के आधार पर ही जांच की दिशा तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed