फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife drinks acid after husband's death in accident

पति की मौत पर पत्नी ने तेजाब पीकर दी जान

Thu, 15 May 2014 01:12 AM IST
Updated Thu, 15 May 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
wife drinks acid after husband's death in accident

दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम के दौरान कारीगर की मौत हो गई। इसके बाद सदमे में उसकी पत्नी ने तेजाब पीकर जान दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में फैक्ट्री मालिक अरविंदर सिंह (42) को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को डीडीयू में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। परिजन शव लेकर बुलंदशहर स्थित गांव ले गए।
विज्ञापन


एक साथ दो मौतों से घर में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं, बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

wife drinks acid after husband's death in accident

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से गांव रहीमकोट, पीएस ढिबाई, बुलंदशहर निवासी रोहन सिंह (45) द्वारका सेक्टर-14, विकास विहार, ककरौला में रहता था।

परिवार में पत्नी आशा देवी के अलावा तीन बेटे सचिन (20), कपिल (17) और चंद्रमोहन (14) हैं। रोहन गोपीनाथ मार्केट में फैंसी लाइट बनाने की एक फैक्ट्री में काम करता था।

सोमवार सुबह वह स्पिनिंग मशीन पर काम कर रहा था। करीब 11:00 बजे मशीन से लकड़ी का पहिया टूटकर रोहन के सिर पर जा लगा। फैक्टरी मालिक रोहन को पहले दिल्ली कैंट अस्पताल ले गया। बाद में उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोहन को मृत घोषित कर दिया।

सदमे में पी लिया तेजाब

wife drinks acid after husband's death in accident

पति की मौत की खबर मिलते ही आशा देवी (40) अस्पताल पहुंची। वहां अरविंदर ने उससे घर जाने के लिए कहा। बताया गया है कि घर लौटने के बाद दोपहर को आशा ने तेजाब पी लिया।

बच्चों ने गंभीर हालत में मां को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात करीब 11:30 बजे आशा की भी मौत हो गई। रोहन के बेटे सचिन ने फैक्ट्री मालिक पर मां को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

बच्चों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारी ने मामले की छानबीन की बात कही है।

विज्ञापन

अनाथ हो गए बच्चे

wife drinks acid after husband's death in accident

डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में बुधवार को कोहराम मचा था। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। सिर से माता-पिता का साया उठने से तीनों बेटों की आंखों से आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे थे। रिश्तेदार उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

रोहन के भाई नेम सिंह ने बताया कि रोहन का बड़ा बेटा सचिन डीयू से बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। कपिल ने इसी साल 12वीं कक्षा की परीक्षा दी, जबकि छोटा बेटा चंद्रमोहन नौंवी कक्षा में है। मोर्चरी के बाहर आशा की बुजुर्ग मां रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी।

सभी उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे। सचिन ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक अरविंदर सिंह अगर मां को नहीं धमकाता नहीं तो शायद उसके सिर पर कम से कम मां का साया तो रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed