फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife denies to go to village then husband kills his step son

पत्नी ने गांव जाने से मना किया तो गंडासे से काट दिया बेटे का गला

Sun, 13 Mar 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Mar 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
wife denies to go to village then husband kills his step son
हत्या

निहाल विहार इलाके में पत्नी के गांव जाने से मना करने पर एक शख्स ने 14 साल के सौतेले बेटे की गंडासा मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


बच्चों की परीक्षा होने की वजह से महिला ने गांव जाने से मना किया था। निहाल विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, विश्वजीत(14) अपनी मां विद्या व सौतेले पिता सेवाराम व दो सौतेले भाई व एक बहन के साथ निहाल विहार इलाके में रहता था। मूलत: शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की रहने विद्या ने 14 साल पहले सेवाराम से शादी की थी।
विज्ञापन


सेवाराम रोजगार की तलाश में परिवार को लेकर दिल्ली आ गया। वह निहाल विहार में रिक्शा चलाता है। वहीं विद्या फैक्टरी में काम करती है।

सफदरजंग अस्पताल में हुई मौत

wife denies to go to village then husband kills his step son
Murder

विश्वजीत छठी कक्षा में पढ़ता था। सेवाराम ने शुक्रवार को विद्या को गांव चलने के लिए कहा। लेकिन बच्चों की परीक्षा की बात कहकर उसने गांव जाने से मना कर दिया। इससे गुस्साए सेवाराम घर के बाहर आया और बाहर खेल रहे विश्वजीत पर गंडासा से हमला कर दिया।

गंडासा लगने से बेटे का सिर और चेहरा जख्मी हो गया। चीख सुनकर विद्या घर के बाहर आई और जख्मी बेटे को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विद्या ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे फोन कर गलती होने की बात कही है और खुदकुशी करने की बात कह रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed