फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife cuts off husband ear with her teeth in Delhi after quarrel over cleaning the house

'मैं अलग रहूंगी': घर की सफाई को लेकर दंपती में हुई तकरार, पत्नी ने पति का दांत से कान काटकर किया अलग

Mon, 27 Nov 2023 06:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 27 Nov 2023 06:47 PM IST
सार

पत्नी ने बाल पकड़कर उसे खींचा और दाहिने कान को मुंह में लेकर दांत से काटकर अलग कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। बेटे को बुलाकर उसके साथ संजय गांधी अस्पताल पहुंचा, जहां से पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Wife cuts off husband ear with her teeth in Delhi after quarrel over cleaning the house
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में दंपती के  बीच घर की सफाई को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने दांत से पति का कान काटकर अलग कर दिया। बेटे ने पिता को पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया मामला 20 नवंबर की है। सुल्तानपुरी के किशन विहार में रहने वाले 45 साल के व्यक्ति को उसके बेटे ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके कान के ऊपर का हिस्सा कटकर अलग हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची थी। उस दौरान पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं था। दो दिन बाद पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसका डीजे का काम है। 20 नवंबर की सुबह पत्नी को घर की सफाई करने के लिए कहा। इसी दौरान कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आ गई। वह कूड़ा गाड़ी में डालकर वापस घर आया। पति का आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में कहा कि घर का काम, बच्चे को संभालने के अलावा सभी काम करती हूं। उसने कहा कि घर बेचकर उसका हिस्सा दे दो वह अलग रहेगी। पीड़ित ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह झगड़ा करने लगी और हाथापाई पर उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पत्नी को धक्का देने के बाद वापस जाने लगा। इसी दौरान उसकी पत्नी ने बाल पकड़कर उसे खींचा और दाहिने कान को मुंह में लेकर दांत से काटकर अलग कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। बेटे को बुलाकर उसके साथ संजय गांधी अस्पताल पहुंचा, जहां से पुलिस को घटना की जानकारी दी। दूसरे अस्पताल में उसके कान का ऑपरेशन किया गया। तबीयत ठीक होने पर दो दिन बाद उसने पुलिस को बयान दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घरेलू मामला होने की वजह से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed