फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife beat her husband badly broke his hand in Ghaziabad Madhuban Bapudham

कलयुगी पत्नी: पति को जबरन नशा मुक्ति केंद्र में बंधक बनाकर पीटा, हाथ तोड़े... इसके बाद भी न रुके जालिम

Sat, 12 Aug 2023 09:30 AM IST
आकाश दुबे अमर उजााल नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजााल नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Aug 2023 09:30 AM IST
सार

पीड़ित के भाई निर्भय सिंह ने भाभी सरिता, संजय, गौरव त्यागी और अमित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत पर एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित को परिजनों के साथ भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Wife beat her husband badly broke his hand in Ghaziabad Madhuban Bapudham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मधुबन बापूधाम क्षेत्र के दुहाई स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में बागपत निवासी कमल सिंह का अपहरण करके बंधक बनाकर रखने और मारपीट कर हाथ तोड़ने व जान से मारने के प्रयास करने का मामला सामने आया है। मामले में कमल सिंह के भाई निर्भय सिंह ने कमल की पत्नी सरिता, संजय, गौरव त्यागी और अमित के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

बागपत के गांव दाहा निवासी निर्भय सिंह का कहना है कि उनके भाई कमल सिंह राणा को दो माह पहले उनकी भाभी सरिता ने संजय गुर्जर, गौरव त्यागी व अमित के साथ मिलकर अपहरण कर दुहाई स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया गया। आरोप है कि जिस केंद्र में भर्ती कराया वह भी अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में सभी ने मिलकर भाई की पिटाई कर उनका हाथ तोड़ दिया और जान से मारने का प्रयास किया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित को परिजनों के साथ भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। जो भी मामले में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed