फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife attack along with her lover on husband with knife in Faridabad

गैर मर्द की बाहों में समाई थी पत्नी: सीन देख पति भड़का, पत्नी-आशिक बोले- ये रास्ते का रोड़ा, खत्म कर देते हैं

Thu, 04 May 2023 04:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 May 2023 04:29 PM IST
सार

पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल 2002 को उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद पता चला कि उसकी पत्नी के संबंध मीनू नाम के लड़के के साथ हैं।

विज्ञापन
Wife attack along with her lover on husband with knife in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के थाना भूपानी क्षेत्र में पत्नी को उसके प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति को विरोध करना भारी पड़ गया। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से वार कर दिए। लहूलुहान अवस्था में पति को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल 2002 को उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद पता चला कि उसकी पत्नी के संबंध मीनू नाम के लड़के के साथ हैं। मीनू जिला गौतमबुद्ध नगर यूपी के नोहेली गांव का निवासी है। कई बार उसकी पत्नी को वह साथ ले गया, लेकिन घर की इज्जत की खातिर पति ने किसी को कुछ भी बताया नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पत्नी को मीनू के साथ मोबाइल पर कई बार बात करते हुए सुना। उसने पत्नी को ऐसा करने से कई बार रोका भी, लेकिन वह नहीं मानी और धमकी दी कि उनके बीच में कभी मत आना, नहीं तो किसी दिन तुझे अपने रास्ते से हटा देंगे। 24 अप्रैल की रात पीड़ित व्यक्ति घरेलू सामान लेकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी और मीनू आपत्तिजनक स्थिति में मिले। 

विज्ञापन

पत्नी को इस हाल में देखकर व्यक्ति आगबबूला हो गया। इस पर दोनों ने कहा कि यह हमारे रास्ते का रोड़ा बना हुआ है। आज खत्म कर देते हैं। यह कहते हुए मीनू ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। व्यक्ति ने अपने आप को बचाने का प्रयास किया। इस बीच पत्नी ने भी उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर पड़ोसी सोनू व खुशरुद्दीन ने पीड़ित को आकर बचाया और आरोपियों के हाथ से चाकू छीना। इतना होने के बाद भी दोनों ने पीड़ित को लात-घूसों से मारा। चाकू से वार करने के कारण पीड़ित लहूलुहान हो गया। पड़ोसियों ने उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed