फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife and daughter attacked with knife over money dispute in Delhi

पति बना हैवान: पैसों के विवाद में पत्नी और बेटी पर चाकू से किया हमला, लड़की की मौत, महिला की हालत गंभीर

Sun, 28 Jul 2024 08:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Jul 2024 08:24 PM IST
सार

पत्नी की हालत गंभीर है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश में यूपी, हरियाणा और राजस्थान में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
Wife and daughter attacked with knife over money dispute in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजफगढ़ इलाके में कबाड़ी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने पैसों को लेकर हुए विवाद में पत्नी और बचाव में आई बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल मां-बेटी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बेटी रश्मिना खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां सूफिया की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी की 13 साल की छोटी बेटी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

शनिवार देर रात खेरा मोड़ नजफगढ़ निवासी रोहित ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पड़ोसी अब्बास अली ने अपनी पत्नी सूफिया और बेटी रश्मिना खातून पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर रोहित और अब्बास अली की 13 साल की बेटी अंजू आरा मिली। पुलिस ने तुरंत घायल मां-बेटी को राव तुलाराम अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने रश्मिना खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां की तबीयत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच में पता चला कि दोनों के सिर पर चाकू से हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की छोटी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कबाड़ी का काम करते हैं। शनिवार देर रात उसके पिता मां से पैसे मांग रहे थे। मां के पैसे देने से इंकार करने पर उन्होंने चाकू से मां के सिर पर हमला कर दिया। यह देख उसकी बड़ी बहन रश्मिना ने बीच बचाव की कोशिश की। पिता ने उसके भी सिर पर भी चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसने भागकर अपने पड़ोसी रोहित को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी अब्बास अली फरार है। पुलिस की कई टीम गठित कर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed