{"_id":"457ab744f0a71db40dfc2e384790d75f","slug":"wide-road-from-bk-chowk-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके चौक से अस्पताल तक सड़क होगी चौड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके चौक से अस्पताल तक सड़क होगी चौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके चौक से बीके अस्पताल गेट तक जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। निगम मुख्यालय के सामने बनाए हुए पार्क को तोड़कर छोटा किया जाएगा। ताकि सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने निगम के सामने वाली सड़क का निरीक्षण करके यह योजना बनाई। उनके साथ अस्पताल के सीएमओ रामेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
निगम के सामने सड़क की चौड़ाई कम होने से अक्सर अस्पताल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस सड़क पर ऑटो वाले भी खडे़ हो जाते हैं। ऐसे में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार इस जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि यहां पर ऑटो वाले न खडे़ हों इसलिए उनको चेतावनी देने का एक बोर्ड लगाया जाएगा। इसके बावजूद भी कोई ऑटो चालक मनमानी करता है तो उसके ऑटो को जब्त कर लिया जाएगा। किसी भी अस्पताल के सामने वाली सड़क को खाली रखना चाहिए। ताकि मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन