सबकुछ लूटकर 200 रूपए देकर चले गए बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परी चौक पर इंजीनियर को इनोवा कार में लिफ्ट देकर बंधक बना लिया गया। बदमाशों ने उसे कई घंटे घुमाया और फिर जीबीयू के पास जाकर एटीएम से 10 हजार रुपये निकलवाकर मोबाइल भी लूट लिया।
इसके बाद 200 रुपये किराये के लिए देकर फरार हो गए। सूचना के बाद कासना पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
पुलिस के मुताबिक, नॉलेज पार्क स्थित आईआईएलएम कॉलेज में आईटी विभाग में तैनात इंजीनियर राजेश कुमार ग्रेनो निवासी मित्र के घर पर चले गए थे। रात करीब 10 बजे जब वह परी चौक पर पहुंचे।
इंजीनियर को फेंककर फरार हो गए
एक इनोवा कार आकर रुकी और दिल्ली जाने के लिए पूछा। राजेश को दिल्ली जाना था तो वह भी उसमें सवार हो गए। कार में बैठते ही दो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लिया और इनोवा कार को सर्विस रोड पर उतारकर अंडरपास से जीबीयू की ओर चल दिए।
जीबीयू तक जाने के दौरान बदमाशों ने इंजीनियर का मोबाइल और पर्स लूट लिया था। बदमाशों ने रास्ते में ही इंधन डलवाया। जीबीयू पहुंचे तो वहां एटीएम बूथ दिखाई दिया।
बदमाशों ने पिन नंबर लेकर 10 हजार रुपये निकाले और राजेश को फेंककर फरार हो गए। राहगीर की मदद से राजेश परी चौक पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
जीरो प्वाइंट और परी चौक पर हुईं घटनाएं
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीओ डॉ. अरुण कुमार सिंह का कहना है कि परीचौक पर ऐसे वाहनों को बैन किया जाएगा जो लिफ्ट लेते देते हैं।
-6 जुलाई को बिलासपुर निवासी मोमीन और उसके भाई को बंधक बनाकर इनोवा सवार बदमाशों ने की थी लूटपाट।
- 18 जुलाई को दनकौर निवासी एक व्यापारी को बदमाशों ने लिफ्ट देकर नौ हजार रुपये लूटे।
- 2 अगस्त को जेवर निवासी किसान को दिल्ली जाने के लिए जीरो प्वाइंट पर लिफ्ट देकर पांच हजार रुपये लूटे।
- 12 अगस्त को बाइक सवार बदमाशों ने जीरो प्वाइंट पर बस के इंतजार में खड़े व्यक्ति से दो हजार रुपये और मोबाइल लूटा।