फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why police balks going to the apartment of diplomat accused of rape?

रेप आरोपी राजनयिक के फ्लैट पर जाने से कतरा रही पुलिस?

Fri, 11 Sep 2015 08:14 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Why police balks going to the apartment of diplomat accused of rape?

आरोप को साबित करने के लिए उनका वैज्ञानिक परीक्षण भी किया जाएगा। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान व उसके मेडिकल की रिपोर्ट भी विदेश मंत्रालय को सौंप दी है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने अमर उजाला से बातचीत में स्वीकार किया कि विदेश मंत्रालय को जांच से जुड़े सभी पहलू की जानकारी दी जा चुकी है।

डीएनए टेस्ट व ब्लड सैंपल के साथ ही लिए गए सैंपल का मिलान होगा। उन्होंने दो टूक कहा कि विदेश मंत्रालय से मिलने वाले निर्देश के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छुट्टी रद्द कर काम पर लौटे पुलिस आयुक्त

Why police balks going to the apartment of diplomat accused of rape?

सऊदी अरब के राजनयिक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले को लेकर गुड़गांव पुलिस आयुक्त को अपना अवकाश बीच में ही छोड़ कर लौटना पड़ा। पुलिस आयुक्त ने तीन सितंबर को चार दिन के अवकाश का आवेदन दे रखा था।

उनका अवकाश नौ  सितंबर से था। इसी बीच दो देशों से जुड़े  कानूनी और कूटनीतिक मामले को उनके अवकाश से जोड़ कर देखा जा रहा था। पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि वह तीन सितंबर को ही अवकाश के लिए आवेदन दिया था।

जबकि सात सितंबर को नेपाली महिलाओं की शिकायत मिली है। गौरतलब है कि नेपाली दूतावास से दो अधिकारी उनसे मिलने के लिए बृहस्पतिवार को उनके कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन वहां उनके बारे में अवकाश पर होने की बात बताई गई थी। मामला गंभीर होने के कारण माना जा रहा है कि उनका ऑफिस में रहना आवश्यक है, इसलिए उन्हें छुट्टी बीच में ही रद्द कर लौटना पड़ा।

फ्लैट के आसपास जाने से कतरा रही पुलिस

Why police balks going to the apartment of diplomat accused of rape?

डीएलएफ फेज-3 में रहने वाले सऊदी अरब के राजनयिक के आवास पर हुई छापेमारी के बाद गुड़गांव पुलिस उधर जाने से कतरा रही है।


डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने छापेमारी के बाद राजनयिक के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, मगर कानूनी दांव-पेच में उलझी पुलिस उधर जाने से कतरा रही है। दूसरी ओर महिला थाना पुलिस की ओर से पूरी जांच प्रक्रिया की स्क्रीनिंग की जा रही है।

कमिश्नरी की पुलिस छापेमारी के दौरान राजनयिक परिवार की ओर से की गई गतिविधि व पूरे मामले की छानबीन के लिए फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। इसमें कैद तस्वीर को जांच के दौरान खंगाला जाएगा।

विज्ञापन

आरोपी राजनयिक का हो सकता है डीएनए टेस्ट

Why police balks going to the apartment of diplomat accused of rape?

नेपाल की रहने वाली महिलाओं से दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर मामलों के आरोपी राजनयिक का पुलिस डीएनए टेस्ट करा सकती है। गुड़गांव पुलिस आयुक्त ने इस टेस्ट को जरूरी बताते हुए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है।


पुलिस मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस द्वारा दर्ज मामले में पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के मेडिकल जांच के दौरान लिए गए सैंपल को मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पुलिस ने विदेश मंत्रालय को लिखे पत्र में आरोपी राजनयिक के डीएनए टेस्ट को जरूरी बताया है। दो मित्र देशों से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस को विदेश मंत्रालय से निर्देश का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed