फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why did not stop at sites selling sex test kit

क्यों नहीं लगी लिंग परीक्षण किट बेच रही साइटों पर रोक

Thu, 26 Feb 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Feb 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Why did not stop at sites selling sex test kit

हाईकोर्ट ने बुधवार को जन्म पूर्व लिंग परीक्षण संबंधी जानकारी देने और किट बेचने वाली वेबसाइटों को ब्लॉक करने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ ने कहा कि इसके लिए पहले से कानून उपलब्ध है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता अधिवक्ता गौरव बंसल ने याचिका में जन्म पूर्व लिंग परीक्षण की जानकारी व जांच किट ऑनलाइन बेचने वाली साइटों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप सरकार पर लगाया था।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि अगर सरकार ने इस मामले में दखल नहीं दिया तो लिंग परीक्षण संबंधी कानून बेकार हो जाएगा। कानूनन जन्म पूर्व लिंग परीक्षण पर प्रतिबंध है। याचिका में कहा गया है कि ऐसी कई साइट हैं, जो 19 से 500 अमेरिकी डॉलर में उक्त परीक्षण किट बेच रही हैं। यह किट अमेरिका से आती हैं, जहां पर जन्म पूर्व लिंग परीक्षण वैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed