{"_id":"570fb7d14f1c1bd82f4a6ac7","slug":"why-are-tied-the-hands-of-the-police-why-illegal-shops-at-police-chowky","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यूं बंधे हैं पुलिस के हाथ, क्यों लग रही हैं चौकी पर अवैध दुकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यूं बंधे हैं पुलिस के हाथ, क्यों लग रही हैं चौकी पर अवैध दुकाने
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर अवैध दुकानें
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अट्टा मार्केट में कोर्ट के आदेश के बावजूद भी पुलिस चौकी के सामने रेहड़ी वाले बेधड़क दुकानें लगा रहे हैं। अमर उजाला के 14 अप्रैल के अंक में इस अव्यवस्था को उजागर किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस और जिला प्रशासन टस से मस नहीं हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी बेधड़क रेहड़ी पटरी वालों ने पुलिस चौकी के सामने ही दुकानें लगाईं और इस चौकी में कोई पुलिस कर्मी नहीं बैठा हुआ था। जब रेहड़ी पटरी वालों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुकान लगाने के लिए वो पुलिस से बात कर चुके हैं। ऐसे में कार्रवाई कैसे होगी। अगर कोई कार्रवाई के लिए आता भी है तो पहले हम लोगों को सूचना मिल जाती है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कोर्ट का आदेश है कि फुटपाथ पर रेहड़ी पटरी वालों की तरफ से दुकानें नहीं लगनी चाहिए। अगर दुकानें लगेगी तो प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। लेकिन अधिकारियों में इस आदेश का भी खौफ नहीं है।
विज्ञापन
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी रेहड़ी पटरी वालों को चेतावनी दी गई है कि वो जगह को खाली कर दें। इसके बावजूद भी अगर वो रेहड़ी नहीं हटाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।