फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   whole state traffic situation on one mobile app

एक एप से पूरे प्रदेश के ट्रैफिक का मिलेगा हाल, जाम और नो एंट्री की भी होगी जानकारी

Mon, 27 Jun 2016 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
whole state traffic situation on one mobile app

अब एप केजरिए यूपी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा। ‘यूपी ट्रैफिक पुलिस’ के नाम से यह एप 15 अगस्त को लांच किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश के ट्रैफिक का हाल होगा। जाम, रूट डायवर्जन और नो एंट्री कहां-कहां है? हर शहर का मैप होगा, किस रास्ते से जाएं यह भी एप बताएगा। इतना ही नहीं, जिस शहर में आप हैं, उसमें क्रेन से लेकर पंचरवाले तक की जानकारी होगी।

विज्ञापन


यह जानकारी रविवार दोपहर एडीजी (ट्रैफिक) अनिल अग्रवाल ने दी। वह कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने और गाजियाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से बैठक करने हरसांव पुलिस लाइंस आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस एप में प्रदेश के हर जिले केयातायात से संबंधित जानकारी मिलेगी। एप के जरिए सलाह और समस्याएं भी जनता पुलिस से शेयर कर सकेगी। इससे पहले एडीजी ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, जाम से निबटने और अतिक्रमण हटाने के संबंध में गाजियाबाद पुलिस की प्लानिंग पर डिस्कस किया। अफसरों को जाम खत्म करने और ट्रैफिक पुलिस को अपडेट करने की हिदायत दी। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस फेसबुक और ट्विटर पर भी शहर के ट्रैफिक का अपडेट देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद बनेगा वेस्ट यूपी के डायल 100 का हब

whole state traffic situation on one mobile app

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम (डायल-100) के पश्चिम उत्तर प्रदेश का हब गाजियाबाद को बनाया जाएगा। इसके अलावा कंट्रोल रूम के दो हब और होंगे- इलाहाबाद और लखनऊ। एडीजी (ट्रैफिक) अनिल अग्रवाल ने मुख्य हब लखनऊ में होगा।

डायल 100 पर आई सूचनाओं को लखनऊ से गाजियाबाद और इलाहाबाद कंट्रोल रूम को बताया जाएगा। इन दोनों जिलों के कंट्रोल रूम से इसकी सूचना बाकी जिलों में दी जाएगी। उन्होंने गाजियाबाद के कंट्रोल रूम के बारे में बताया कि यहां बेहतर काम हो रहा है, इसीलिए इसे चुना गया है।

उन्होंने बताया कि डायल-100 सेवा को दो अक्तूबर को लांच किया जाएगा। यह सारी कवायद पुलिस केपायलट प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है। बता दें कि हाल ही में पुलिस ने एसओएस एप लांच किया था, जिसके जरिए कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed