{"_id":"a61b9a0a4910010e9b111792c5d4fbba","slug":"who-will-tell-the-computer-to-get-your-blood-type-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर बताएगा किसके पास मिलेगा आपका ब्लड ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर बताएगा किसके पास मिलेगा आपका ब्लड ग्रुप
रश्मि ओझा /अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ब्लड ग्रुप के मैच न करने और रक्तदाताओं के न मिलने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग और नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन) की मदद से सभी रक्तदाताओं का डाटा एनआईसी ऑनलाइन करेगी।
विज्ञापन
रक्तदाताओं से संपर्क कर उनकी मंजूरी के बाद रक्तदाता का नाम और मोबाइल नंबर की सूची को अपलोड की जाएगी। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव ने पिछले दिनों रक्तदाताओं की सूची ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
योजना के तहत गाजियाबाद की वेबसाइट पर जिला अस्पतालों के ब्लड बैंक से रक्तदाताओं की सूची अपलोड की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कोई भी व्यक्ति सीधे रक्तदाता से संपर्क कर सकेगा।
विज्ञापन
रक्तदाताओं की लिखित मंजूरी के बाद रक्तदाता का नाम, ब्लड ग्रुप, उम्र और मोबाइल नंबर को ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें रेयर ग्रुप के ब्लड डोनर जैसे ए नेगेटिव, ओ नेगेटिव को ढूंढना आसान हो जाएगा।
ब्लड बैंक इंचार्ज डा. एकेदुआ ने बताया कि रक्तदाताओं से संपर्क कर सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। रक्तदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। करीब बीस से अधिक रक्तदाताओं ने अब तक लिखित सहमति दी है। पूरी सूची शासन को भेजी जाएगी।