फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who will be next haryana CM.

इन आठ में से कोई एक बन सकता है हरियाणा का सीएम

Mon, 20 Oct 2014 08:33 AM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
 Who will be next haryana CM.

हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए, इस पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मंथन में जुटा है। सीएम पर के लिए जिन आठ नामों पर पार्टी में जोर शोर से चर्चा चल रही है, उनमें तीन केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के प्रभारी प्रो. जगदीश मुखी का कहना है कि पार्टी आलाकमान जल्द ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेंगे। भाजपा के संसदीय बोर्ड में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर मुहर लगेगी। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, कृष्ण पाल गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह का नाम चर्चा में शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा की राजनीति से जुड़े पांच नाम जो चर्चा में हैं, इनमें मनोहर खट्टर, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, अनिल विज और रामविलाश शर्मा हैं। किसी एक पर आखिरी मुहर केंद्रीय नेतृत्व को लगानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सीएम पद का उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को ही आगे करके पार्टी चुनावी मैदान में उतरी। बताया यह भी जा रहा है कि पार्टी हरियाणा में ऑब्जर्वर भेजकर यह तय किया जाएगा कि किसके नाम पर मुहर लगाई जाए।

दिल्ली में भी भाजपा का सरकार बनाने का दावा

 Who will be next haryana CM.

हरियाणा विधानसभा जीत के बाद भाजपा की निगाहें दिल्ली पर टिक गईं हैं। पड़ोसी राज्य में जीत के बाद दिल्ली में चुनाव कराने को बल मिला है। वहीं महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से पार्टी नेताओं का एक धड़ा दिल्ली में सरकार बनाने की जोरदार वकालत में जुट गया है। सरकार बनाने की बात करने वाले नेता मौका मिलने पर 72 घंटे में बहुमत साबित करने का दावा भी कर रहे हैं।

दिल्ली में सरकार बनेगी या चुनाव होगा इस पर से अब जल्द ही पर्दा उठ जाएगा। हरियाणा की जीत को राजनीतिक विश्लेषक भाजपा के दोनों हाथ में लड्डू मान रहे हैं। हरियाणा के प्रभारी व दिल्ली के विधायक प्रो. जगदीश मुखी का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व अगर दिल्ली में सरकार बनाने को कहता है तो राजधानी में 72 घंटे के भीतर सरकार बन सकती है। वहीं अगर चुनाव में जाने का आदेश मिला तो पार्टी उसके लिए भी तैयार है।

दिल्ली के सांसद व हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ जुटी भाजपा कार्यकर्ताओं के को-ऑडिनेटर प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का कहना है कि हरियाणा में जिस तरह से जीत मिली है इससे साफ है कि दिल्ली में अगर चुनाव होता है तो जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि रोहतक गढ़ में भाजपा की जीत से यह पक्का हो गया है कि जाट वोट बैंक पूरे तरीके से भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में दिल्ली भाजपा के जिम्मे 25 विधानसभा सीटें थीं जहां दिल्ली के कार्यकर्ता कमान संभाले थे। इनमें 18 सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने परचम लहराया है।

वहीं भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनेगी या चुनाव होगा इस पर जल्द ही पर्दा हटेगा। वरिष्ठ विधायक नंद किशोर गर्ग ने कहा है कि पांच जनवरी के बाद दिल्ली में चुनाव की प्रबल संभावना है। दिल्ली के 40 प्रतिशत सीट पर हरियाणा का प्रभाव होता है। लिहाजा जीत तय है। उधर, भाजपा सूत्रों का कहना है कि यह भी संभव है कि जोड़तोड़ कर पहले सरकार बना ली जाएगी बाद में चुनाव कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed